कहते हैं ना कि प्यार अंधा होता है? इस मामले को पढ़ने के बाद आप भी इस बात को बिल्कुल मानेंगे। ये मामला है ब्रिटेन के शहर मिडलैंड्स का।
डेली मेल के मुताबिक अकेले रहने वाली ओल्डऐज पेंशनर पेटरीशिया 64 साल की हैं। अकेलापन उन्हें कुछ वक्त से इतना काटने लगा कि उन्हें अपने लिए किसी साथी की तलाश होने लगी।
वो ज्यादा उम्र की वजह से ठीक से चल नहीं पाती। वो स्टैंड का सहारा लेती हैं। लेकिन साथी की तलाश में उन्होंने बीते दिनों एक डेटिंग वेबसाइट का सहारा लिया।
मिल गया पार्टनर
पेटरीशिया हैरत में जब पड़ गई जब बिना किसी मेहनत-मशक्कत के उन्हें एक 26 साल के यंग लड़के ने डेटिंग वेबसाइट पर खुद अप्रोच किया।
बिना वक्त लगाए दोनों में चैटिंग बढ़ी और देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे। पेटरीशिया के लिए ये बड़ी बात थी कि उससे 33 साल छोटा लड़का उससे इतना प्यार करता है कि मिलने की बात कर रहा है।
पेटरीशिया कहती हैं कि चैटिंग और उसके बाद प्यार इतनी तेजी से परवान चढ़ा कि वो विक्षिप्त होते हुए भी उससे मिलने के लिए पूरे ताम-झाम के साथ साउथ अफ्रीका के शहर ट्यूनिशिया पहुंच गई।
शादी भी रचा ली
इसके बाद पेटरीशिया तब और दंग रह गई और उन्हें अपनी किस्मत पर भरोसा नहीं हुआ तब जब एयरपोर्ट पर मिलते ही 26 साल के मॉन्डर ने उससे शादी की बात कही।
मॉन्डर की बात से राजी होकर पेटरीशिया ने भी ट्यूनिशिया में ही शादी की बात कुबूल ली। पूरी शादी और उसके तमाम खर्चों को पेटरीशिया ने ही झेला।
उसे लगा कि उसका प्यार आने वाले दिनों में उसके साथ रहेगा और एक नई जिंदगी शुरू होगी। पर, मामला तब तेजी से पल्टा जब शादी के बाद मॉन्डर ब्रिटेन गया और महीनों तक पेटरीशिया से बात नहीं किया।
उसने बाद में कॉल करके कहा कि उसे ऐसी शादी पसंद नहीं और अब वो ब्रिटेन से कभी वापस नहीं जाएगा। उसके अपने दोस्त हैं और वो वहीं खुश है।