फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! एनाकॉन्डा के मुंह में जाएगा ये आदमी

विज्ञापन
विज्ञापन
आपने आजतक एक से बढ़कर एक लोगों के स्टंट्स देखें होंगे। ऐसे भी लोगों को देखा होगा जिन्हें भयावह जानवरों से टक्कर लेने में कोई डर नहीं लगता।
विज्ञापन


भयानक जीवों से दो-चार होने के मामले में ताजा नाम जुड़ने जा रहा है वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर पॉल रोजोली का।

डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक पॉल खुदको जिंदा एनाकॉनडा के हवाले करने वाले हैं। वो 30 फीट तक लंबे एनाकॉनडा के मुंह में जाएंगे और खुद को उसका भोजन बनने देंगे।

इंडियाना जोन्स ऑफ अमेजन नाम से मशहूर पॉल अमेजन के जीवों के बारे में उम्दा जानकारी रखते हैं। इसके अलावा उन्हें भारत, इंडोनेशिया, ब्राजील और पेरू के वन्य जीवन की भी बढ़िया समझ है।
विज्ञापन

शूट करना चाहते हैं पेट के अंदर का नजारा

पॉल कहते हैं कि जब एक एनाकॉनडा का शिकार कोई आदमी बनता है तो वो एनाकॉनडा के पेट में जाने के बाद उसका क्या हाल होता होगा।

इस बात का कौतुहल ही उन्हें इस कद्र परेशान किए हुए है कि अब वो खुद के साथ ऐसा स्टंट कर दुनिया को बताएंगे कि एनाकॉनडा के पेट के अंदर जाते ही इंसानी शरीर का क्या होता है।

उनके इस काम को डिस्कवरी चैनल पूरा शूट करेगा और फिर दिसबंर के महीने में एयर करेगा। शूट से महीनेभर पहले ही होने वाली इस घटना ने दुनियाभर में सुर्खियां बटोंर ली हैं।

पहनेंगे एक स्नेक-सूट

पॉल के लिए ये कारनामा एक तरह का एक्सपेरिमेंट होगा। इसके लिए वो पहले एक खास तरह का सांपों वाला सूट पहनेंगे।

ये सूट उन्हें बचाने का काम करेगा और एनाकॉनडा के मुंह में चले जाने के बाद भी उन्हें मरने नहीं देखा।

डिस्कवरी ये सब शूट करके 'ईटन अलावइ' नाम के शो में चलाएगा। इसका रोचक ट्रेलर चैनल अभी से ह‌ी दिखाने लगा है।

न्यू जर्सी के रहने वाले पॉल ने कहा है कि वो इस स्टंट के लिए काफी रोमांचित हैं। महज 18 साल की उम्र से ही वो खतरनाक वन्यजीवों के साथ दोस्ती रखते हैं।
विज्ञापन

कई लोग पॉल के विरोध में

जहां हम और आप पॉल के इस होने वाले स्टंट से दंग हैं, वहीं कुछ लोगों को उनका ऐसा करना बिल्कुल ठीक नहीं लग रहा है।

चेंजडॉट ओआरजी नाम की संस्‍था के कार्यकर्ताओं ने पॉल के खिलाफ एक याचिका दायर कर दी है।

लोगों के मुताबिक एनाकॉनडा के मुंह में जानबूझकर घुसने से एनाकॉनडा मारा जा सकता है। हो सकता है कि वो पूरे इंसानी शरीर को एक बार में ना घोंट पाए।

ऐसे में पॉल उसके शरीर में जबरदस्ती घुसेंगे जो सही नहीं है। हांलाकि इसके जबाव में पॉल ने कहा है कि वो खुद जीवों से अथाह प्रेम करते हैं और उन्हें पता है वो क्या कर रहें हैं।

इससे एनाकॉनडा को कुछ नहीं होगा।




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें