अगर जनसंख्या के मामले में आपको केवल भारत और चीन ही याद आता है, तो इस धारणा को बदल दीजिए। हम ऐसा इसलिए कह रहें हैं क्योंकि एक ऐसा परिवार जिसमें 80 पोते-पोतियां हैं, ब्रिटेन में रहता है।
डेली मेल के मुताबिक ब्रिटेन के साउथ यॉर्कशायर में रहने वाली 82 साल की मेरी स्कूली के 10 बच्चे हैं और उन बच्चों के बच्चों से वो कुल 80 पोते-पोतियों की दादी हैं।
विज्ञापन
मेरी ने अपनी जिंदगी में दो बार शादी रचाई। उनके पहले पति से जिम 20 सालों पहले इस दुनिया से अलविदा हो गए। इसके बाद मेरी ने दोबारा शादी रचाई और रे उनके दूसरे पति बन गए। दोनों ही पतियों से उन्हें कुल 10 बच्चे हुए जिनके चार बच्चे जुड़वा थे। ऐसे उनका परिवार बढ़ता चला गया।
अरे बाप रे! काफी लंबी है लिस्ट
आपको जानकर हैरत होगी कि मेरी के 33 पोते-पोतियां हैं। इनसे 44 पर-पोते-पोतियां और इन 44 पर-पोते-पोतियों से 3 पर-पर-पोते-पोतियां हैं। इसके बाद भी उनका बढ़ता परिवार लगातार बढ़े जा रहा है।
अगले साल की शुरूआत के साथ ही ये दादी-मां चार और पर-पर-पोते-पोतियों की दादी बन जाएंगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि 82 साल की उम्र में भी वो अपने सभी 80 पोते-पोतियों के नाम को याद रख पाने के काबिल हैं।
यही नहीं, अब आजकल वो इसलिए भी परेशान है क्योंकि क्रिस्मस आने वाले है और वो हर साल की तरह अपने बड़े से परिवार के सभी बच्चों को गिफ्ट खुद ही बनाकर देती हैं।
सबके लिए गिफ्ट बनाना और देना अपनेआप में एक बड़ा काम है। इस काम को संपन्न करने के लिए मेरी और उनके दूसरे पति स्टीफन उनकी पूरी मदद करते हैं।
वो कहती हैं कि उन्होंने कभी जीवन में नहीं सोचा था कि उनका इतना बड़ा परिवार होगा कि एक दिन वो खबरें बना देंगी। पर, ऐसा ही है। अपने बड़े परिवार से काफी खुश मेरी कहती हैं कि उम्र के इस पड़ाव में वो काफी खुश हैं।
उन्हें अच्छा लगेगा कि परिवार और भी बढ़ता ही चला जाए।