फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मर्दों ने महसूस किया गर्भवती स्त्री का नौवां महीना...

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेगनेंसी से लेकर डिलिवरी, यकीनन एक औरत के लिए गर्भ के पूरे नौ महीने अलग होते हैं। जैसे-जैसे दिन बढ़ता है वैसे-वैसे रोज-मर्रा की जिंदगी में कुछ ना कुछ कठिनाइयां बढ़ती हैं।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक आखिर गर्भ के नवें महीने में औरतें कैसा महसूस करती हैं और उन्हें क्या-क्या दिक्कतें आती है, ये इन तीन पिता ने महसूस किया।

इंगलैंड में रहने वाले जेसन ब्रैम्हले, स्टीव हैंसन और जॉनी बिगिन्स ने एक महिने तक स्पेशल प्रेगनेंसी सूट पहना और इस सफर को जाना।
Trending Videos

बाप रे बाप! मां बनना नहीं आसान

तीनों पहले से पिता हैं। फिर भी जब उन्होंने महिलाओं के गर्भ वाले फेज को जानने के लिए सूट पहना, तो एकदम से काफी परेशान ह‌ुए। खाना खाने से लेकर ऑफिस जाने और सोने तक तीनों ने इन सूट्स को पहना।

तीनों ने कहा कि वजन अचानक से 15 किलो तक बढ़ जाता है। जेसन ने तो यहां तक कहा कि पता नहीं इस महीने में महिलाएं बिना व्हील चेयर के कैसे रह पाती हैं। वो चलने में असहज महसूस कर रहे थे।

इस स्पेशल सूट में ब्रेस्ट के साथ बेबी बंप बना हुआ है जो वजनी है। इसे कुछ ऐसे बनाया गया है कि इसे पहनने वाले के ब्लैडर, पेट और फेफड़े पर प्रेशर पड़ता है। इससे चलने में असुविधा और बैठने में भी दिक्कत महसूस होती है।

विज्ञापन

महिलाओं को सलाम

स्टीव ने कहा कि गर्भ के नवें म‌हीने में भार की वजह से पूरे पीठ में दर्द रहता है। वक्ष में सूजन आती-जाती रहती है। यही नहीं ऐसा भी महसूस होता है कि आपको बार-बार पेशाब लग रही है। ये पूरा एक्सपीरियंस वाकई अजीब और दिक्कत भरा होता है।

तीनों ने इस पीड़ा को जानने के बाद सभी महिलाओं को सलाम किया है जो कभी-कभी इस दर्द को झेलती हैं। ऐसा करने की वजह जल्द ही आने वाला मदर्स डे है जिसमें तीनों अपने इस कारनामे को सभी गर्भवती स्त्रियों के डे‌डिकेट करना चाहते हैं।

तीनों ने अपने-अपने हिसाब से इसे पेन डाउन किया है। किसी ने ब्लॉग तो किसी ने डायरी में होने वाली मां की परेशानियों के बारे में शेयर किया। अब उनके हिसाब से रियल हीरो कोई मर्द नहीं बल्कि औरतें ही होती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें