अब इस खबर के जरिए आप जान ही लीजिए उस कपल के बारे में जो ना सिर्फ चीन का बल्कि पूरी दुनिया का सबसे बूढ़ा जोड़ा है।
ईचाइनासिटीज के मुताबिक चीन के हेनान प्रांत के युजू में रहने वाले पिंग मुहू और जैंग जिनु की मिला जुलाकर उम्र है 217 साल।
एक तरफ जहां जैंग की पत्नी पिंग की उम्र 109 साल है वहीं उनके पति की उम्र 108 साल है। वो ज्यादा से ज्यादा वक्त व्हीलचेयर पर ही बैठे रहते हैं।