फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरी मां के साथ 5 सालों तक सोती रही ये बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया में कैसी-कैसी मानसिकता के लोग हैं, ये बताना मुश्किल है। अब इसी मामले को ले लीजिए, जिसमें एक लड़की अपनी ही मां के मृत शरीर के साथ सोती रही।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक जर्मनी के म्यूनिच में रहने वाली 55 साल की मां की मौत पांच सालों पहले 2009 में हो गई थी।

लेकिन इसके गम से शायद उसकी बेटी उभर नहीं पाई। हैरत की बात है कि मां के मरने का पता आस पड़ोस वालों को सालों तक चला ही नहीं।

हाल ही में सभी पड़ोसियों की नजर इस बात गई कि काफी दिनों से इस औरत की मां को देखा नहीं गया है। पूछने पर उसकी बेटी कोई ना कोई बहाना बनाकर सच्चाई बताने के बच जाती।

फिर बुलाई पुलिस

कई बार पड़ोसियों ने ये भी कोशिश की बेटी की मां से उसके घर में मिलने जाएं। लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पा रहा था।

55 साल की बेटी किसी को घर में घुसने ही नहीं देती। शक का शिकार होकर सब ने पुलिस को बताया। कई सोशल वर्कर्स एक दिन जबरन इस औरत के घर में घुसे तो नजारा देखकर हैरत में पड़ गए।

उन्होंने देखा कि उस औरत की मां की लाश बिस्तर पर पड़ी है। वो किसी ममी की तरह सूख चुकी है। फिर भी पड़ी है।

55 साल की बेटी ने माना कि वो पिछले 5 सालों से वो उसी बिस्तर पर अपनी मां के साथ सो रही है। उसे अपनी मां से जुदा नहीं होना और इसलिए वो ऐसा कर रही है।
विज्ञापन

होगा ‌दिमागी इलाज

उसकी इस अजीबोगरीब हरकत को देखकर पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। उसमें साइको होने के लक्षण हैं।

उसने बताया कि वो अपनी मां की लाश के साथ बातें भी करती थी और खाना भी खाती थी। उसके लिए वो कभी मरी ही नहीं।

आपको बता दें कि डेड बॉडी के साथ रहने या सोने का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी चीन का एक व्यक्ति अपनी सालों पहले मरी पत्नी के साथ सोता था। उसी के साथ घर में रहता था।

एक और मामले में ब्रिटेन की 28 साल की शावा स्टर्न को अपनी 61 साल की मरी मां के साथ सालों तक सोते पाया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें