हमारे देश में आज भी कई जगह परिवारों में लड़कों की चाहत इतनी ज्यादा होती है कि वो या तो लड़की के पैदा होते ही उसको मार डालते हैं या फिर उसके जन्म पर कुछ खास खुश नहीं होते हैं।
मिरर में छपी के मुताबिक इंगलैंड के एक परिवार में सौ सालों बाद एक बेटी की किलकारियां गूंज रहीं हैं। वो पैदा हुई तो जैसे सबका सपना पूरा हो गया। सिल्वरटन परिवार की पिछली चार पुश्तों में सिर्फ लड़के ही पैदा हो रहे थे।
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस परिवार में 1913 से अब तक 16 लड़कों ने जन्म लिया। परिवार में एक मुद्दत से लोगों को इसका इंतजार था कि कोई बेटी भी जन्मे, लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा था।
बेटी का नाम है पॉपी
100 सालों बाद पैदा हुई बेटी का नाम पॉपी है। पॉपी के पिता का नाम जेरेमी सिल्वरटन है और उनकी पत्नी का नाम डैनियल एंड्रीउज है। इस परिवार में पिछली जो लड़की पैदा हुई थी वो 101 सालों पहले हुई थी। उस वक्त ब्रिटेन में किंग जॉर्ज सिक्स्थ का राज था।
आप इसे कोई संयोग कहें या फिर भगवान की मर्जी, लेकिन सिल्वरटन परिवार में जितनी भी बहुएं आई, किसी को भी बेटी नहीं हुआ। इस घर में हर जगह इतने ज्यादा पुरूष हो गए कि उन्हें लड़की के होने की इच्छा सताने लगी।
सिल्वरटन परिवार में जन्मी बच्ची पॉपी बहुत ही खुशी के साथ स्वागत की गई। उसके सभी भाई और चाचा खूब खुश हैं। वो कह रहें हैं पॉपी को अपनी जिंदगी अपने ढ़ंग से जीने का अधिकार होगा।
करवाया था अल्ट्रासाउंड
जब डैनियल प्रेगनेंट हुई तो सभी की इच्छा तो थी कि बेटी पैदा हो, लेकिन परिवार के रिकॉर्ड की देखकर किसी को अंदाजा नहीं था कि बेटी हो जाएगी।
डैनियल से रहा नहीं गया और उसने अपना अल्ट्रासाउंड करवा ही लिया। डॉक्टरों ने जब सिल्वरटन फैमिली को बताया कि डैनियल के पेट में एक बेटी ने जन्म लिया है।
उसके बाद तो जो खुशी के लहर दौड़ी कि कहने क्या। ये पूरी घटना अपने आप में एक अचंभा है और उतना ही रोचक भी।
इसके बाद ये तो तय है कि पॉपी अभी से ही सबकी दुलारी है। उसके चाहनेवाले अभी से ही कई लोग हैं।