फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान के नाम पर पार्टनर की अदला-बदली

विज्ञापन
विज्ञापन
लोग कई तरह से भगवान के प्रति अपनी भक्ति जाहिर करते हैं। लेकिन, मिलिए इन अनोखे जोड़ों से जिनकी भगवान के प्रति अपनी श्रद्घा दिखाने का अंदाज आपके होश उड़ा देगा।
विज्ञापन


शादी का मतलब हम किसी एक शख्स के साथ हमेशा रहने, उसकी हर चीज शेयर करने और उसी के साथ ही शारीरिक संबंध बनाने से समझते हैं। लेकिन, मिरर में छपी खबर के मुताबिक अमेरिका के फ्लोरिडा में ऐसे कई दंपति हैं जो अपने सेक्स पार्टनर बदलकर भगवान के प्रति अपनी आस्था जताते हैं।

ईसाई धर्म को मानने वाले डीन और क्रिस्टी पैरेव पति-पत्नी हैं। वो खुद को ईश्वर का सच्चा भक्त बताते हैं। उनके मुताबिक वो ऐसा काम करते हैं जो लोगों में प्यार और आपसी सौहार्द बढ़ाने का काम करता है।
विज्ञापन

पेशे से फिटनेस ट्रेनर हैं ये दंपति

डीन और क्रिस्टी पेशे से फिटनेस ट्रेनर हैं और उनकी अपनी वेबसाइट भी है जिसका नाम है फिटनेस‌ स्विनगर्सडॉटकॉम। दोनों का मानना है कि भगवान ने उन्हें मनुष्यों में प्यार फैलाने के लिए भेजा है, इसलिए सभी को ये अधिकार है कि वो किसी के साथ भी संबंध बना सकता है।

दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे की हामी मिलने के बाद ही अपने सेक्स पाटनर्स बदलते हैं। डीन और क्रिस्टी ने अपने साथ अब ऐसे कई जोड़ों को फ्लोरिडा में ही जोड़ लिया है जो पार्टनर स्वैपिंग में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

सभी जोड़े आपसी सहमति से ही पार्टनर बदलते रहते हैं। समय के साथ कई लोग उनके साथ जुड़ चुके हैं। उनकी वेबसाइट की मदद से ही कई राज्यों के लोग उनसे हा‌थ मिला चुके हैं। वो इसे स्वि‌‌पिंग कम्यूनिटी का नाम देते हैं।
विज्ञापन

बढ़ा है सुकून

स्विगिंग कम्यूनिटी से जुड़े लोगों ने बताया कि उनकी जिंदगी इससे पहले बहुत खराब हुआ करती थी। उनमें से कई शराब के आदी थे तो कई जेल जाते रहते थे।

लेकिन इस कम्यूनिटी से जुड़ने के बाद वो एक्‍सरसाइज करने लगे हैं। वो शरीर को एक मंदिर जैसा मानते हैं ‌और वर्कआउट करके इसको पवित्र रखते हैं। इसके बाद पार्टनर की अदला-बदली से उनमें शांति और सुकून की भावना बढ़ी है।

उनका कहना है कि इससे लोगों में प्यार बढ़ता है और भगवान के ज्यादा नजदीक जा पाते हैं। उन्हें ऐसी जिंदगी से कोई शिकायत नहीं है। वो आगे भी इससे जुड़े रहने की बात कुबूलते हैं।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें