मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी अपने आखिरी पड़ाव पर है। वहीं, 16 सितंबर को शो का फिनाले हो जा रहा है। ऐसे में आज यानी 12 सितंबर को संडे का वार में मूस जटाना शो से बाहर हो गई हैं। इसके साथ ही अब घर में ‘बिग बॉस ओटीटी’ की ट्रॉफी के लिए जंग शमिता शेट्टा, राकेश बापट, निशांत भट्ट, दिव्या अग्रवाल, प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन के बीच होने वाला है। मूस जटाना के घर से बेघर हो ने बाद प्रतीक सहजपाल उन्हें अलविदा करते हुए फूट-फूटकर रोए। मौजूदा सभी सितारे आपस में फिनाले के लिए भिड़ते हुए नजर आएंगे। अब देखने वाली बात ये होगी कि बिग बॉस ओटीटी में कौन बाजी मारता है।
संडे का वार एपिसोड की शुरुआत में करण जौहर ने सभी घरवालों की क्लास लगाई। इसके बाद एमएक्स टकाटक स्टार्स आशिका और अक्षय ने घरवालों के साथ मस्ती की। फिर सिंगर नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ ने सभी घरवालों का मनोरंजन किया। साथ ही शो के होस्ट करण जौहर ने विनिंग ट्रॉफी की पहली झलक दिखाई।