आज तक आपने यह बहुत सुना होगा कि किसान अपने खेतों में फसल को बचाने के लिए कीटनाशक, फेन्सिंग जैसी तकनीक का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन लेकिन आंध्र प्रदेश के एक किसान ने फसल को बुरी नजर से बचाने के लिए जो तरीका अपनाया है उसे देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल इस किसान ने अपनी खेत में बिकीनी पहने सनी लियोनी का एक पोस्टर लगाया है।
विज्ञापन
2 of 4
Sunny Leone
खेत में लगाई गई बिकीनी पहने सनी लियोनी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जो भी देख रहा है उसके दिमाग में एक ही सवाल है वह यह कि आखिर खेत में फसल के साथ सनी लियोनी के पोस्टर का क्या काम है? इसके पीछे की वजह जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल आंध्र प्रदेश के एक किसान ने अपनी फसल को बुरी नजर से बचाने के लिए खेत में सनी लियोनी का पोस्टर लगाया है।
विज्ञापन
3 of 4
Sunny Leone
बता दें 45 वर्षीय किसान ए चेंचू रेड्डी ने अपनी फसल को गांववालों की बुरी नजर से बचाने के लिए यह तरकीब अपनाई है। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसान ने इस बारे में पूछे जाने पर बताया कि इस साल उसके पास 10 एकड़ में अच्छी फसल है। और इसी फसल को गांववालों और राहगीरों की बुरी नजर से बचाने के लिए उनका ध्यान भटकाने के लिए फसल के खेत में सनी लियोन के लाल बिकनी वाले पोस्टर लगाए हैं। इस पोस्टर में तेलुगु भाषा में ओरे, नानू चोसी इडावाकुरा (हे, मुझसे जलन महसूस नहीं करना) लिखा है।
मजे की बात यह है कि किसान की ये रणनीति जाहिरा तौर पर काम कर रही है। किसान की फसल के पास से जाते हुए लोग टकटकी बांधकर सनी लियोनी के बिकनी वाले पोस्टर को देख रहे हैं। किसान का कहना है कि उसकी इस चाल ने अच्छा काम किया है अब उसकी फसल को किसी की नजर नहीं लगेगी।