फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटों का बिस्तर बना कर सोता है यह शख्स, ट्रक भर कर घर आते हैं पैसे

Thu, 22 Feb 2018 08:49 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Floyd Mayweather
इस खिलाड़ी जितना अमीर शायद ही कोई दूसरा आपको मिल पाएगा। जी हां, आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स से रूबरू कराने जा रहे हैं जो पैसों का बिस्तर लगाकर सोता है। क्यों यकीन नहीं हो रहा न..? 

चलिए बताते हैं इनके बारे में...
 
विज्ञापन

2 of 7
demo
आप शायद ही 'फ्लॉयड मेवेदर' नाम से वाकिफ हो, बता दें यह शख्स ‘अल्टीमेट फाइटिंग’ के ‘अनडिसप्यूटेड किंग' के नाम से जाने जाते हैं। 

आज मेवेदर के पास जो भी कुछ है वह इस खेल की ही बदौलत ही है। आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि मेवेदर के पास इतना पैसा जमा हो गया है कि उन्हें लाने के लिए ट्रकों जैसी बड़ी-बड़ी गाड़ियां भेजनी पड़ती है। 
विज्ञापन

3 of 7
demo
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि मेवेदर पेशेवर फाइटर हैं। बताया जाता है कि आज इस फाइटर ने फाइटिंग के बलबूते लगभग 4171 करोड़ की प्रापर्टी जुटा ली है।

सिर्फ इतना ही नहीं, यह खिलाड़ी अपने चारों ओर नोटों के बंडल का बिस्तर बिछाकर सोता है। 

4 of 7
demo
इस खिलाड़ी की सबसे खास बात यह है कि जब भी यह खाना खाता है तो, या कार चला रहा होता है,या फिर प्लेन ट्रेवल कर रहे होते हैं या फिर सो रहा रहा होता है तो हर वक्त उसके आसपास करोड़ों रुपये को बिछाकर रखता है। 
विज्ञापन

5 of 7
demo
जब कभी मेवेदर ‘क्लब’ या ‘बार’ का रुख करते हैं तो समां देखने वाला होता है। वह सिर्फ कमाते ही नहीं बल्कि दिल खोल कर पैसा उड़ाते भी हैं।  

मेवेदर को लाखों डॉलर्स उड़ाते देख लोग स्तब्ध रह जाते हैं क्योंकि उनकी बराबरी करने वाला उस क्लब में या बार में कोई नहीं होता।  
 
विज्ञापन

6 of 7
demo
मेवेदर ने विश्व की सबसे मंहगी फाइट का खिताब जीता है। बताते हैं कि इस फाइट में 1161 करोड़ रुपए दांव पर लगे थे। 
उनकी यह फाइट अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) के बादशाह कोनोर मैक्ग्रिगोर से हुई थी।

12 राउंड तक चलने वाले इस मुकाबले में मेवेदर ने जीत हासिल की थी और इसके बाद उनके हाथ किस्मत की चाबी लग गई। अब वे ऐश-ओ-आराम की जिंदगी जी रहे है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
demo
ऐसा नहीं है कि उन्होंने फाइटिंग छोड़ दी हो। मेवेदर अब भी इस खेल को अपने कॅरियर के रूप में देखते हैं। मेवेदर का लाइफ स्टाइल देख कर लोग यही कहते हैं कि विश्व में अमीर खिलाड़ी तो बहुत देखे हैं लेकिन इस खिलाड़ी जितना पैसा और शोक हर कोई खिलाड़ी पूरा नहीं कर पायेगा।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें