क्यों इतना मंहगा बिकती है गाय की पथरी? कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
- फोटो : PTI
Weird News: प्रकृति ने दुनिया को कई अनोखी चीजें दी हैं। इनके बारे में जानकर यकीन करना मुश्किल होता है। इन्हीं में गाय के शरीर में बनने वाली विशेष पथरी भी शामिल है। गाय के शरीर में बनने पथरी को Bezoar Stone है। यह पथरी बेहद कम मामलों में बनती है। सबसे खास बात यह है कि हर गाय में नहीं पाई जाती है। इसकी वजह से इसकी कीमत लाखों में होती है। आइए जानते हैं Bezoar Stone किस काम आता है और कहां पर इसका इस्तेमाल किया जाता है?
कहा होता है गाय में मिलने वाली पथरी का इस्तेमाल?
लाखों की कीमत वाली गाय के शरीर में मिलने वाली पथरी का इस्तेमाल सजावट की चीजों और पारंपरिक दवाओं के लिए होता है। इसकी वजह से इसकी मांग होती है। इसलिए गाय के शरीर में मिलने वाली पथरी हमेशा लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है।
कैसे बनती है पथरी?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, गाय के पेट या पाचन तंत्र में गोल पत्थर जैसी चीज बन जाती है, जो सख्त और गोल होती है। चारा खाते समय गाय के पेट में छोटे-छोटे बाहरी पदार्थ, जैसे बाल, पौधों के रेशे या दूसरे कण पेट में चले जाते हैं। पेट में इन चीजों के धीरे-धीरे जमा होने के बाद खनिज पदार्थ की परतें चढ़ जाती हैं और यह पत्थर का रूप ले लेती हैं। इनमें आमतौर पर कैल्शियम फॉस्फेट और कैल्शियम कार्बोनेट जैसे खनिज होते हैं। इसे Bezoar Stone कहा जाता है।
Viral Video: LPG संकट के बीच 2 दिनों में बिके 100 से ज्यादा इंडक्शन, जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो
कई वर्षों में बनती है, जिसकी वजह ये दुर्लभ होती है। कुछ देशों में इसकी कीमत काफी अधिक है। पहले इस पथरी का पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में इस्तेमाल होता था। इसे कुछ लोग सजावट के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसके कारण बाजार में मांग बनी रहती है।
USS Abraham Lincoln: कितना शक्तिशाली और खतरनाक है यूएसएस अब्राहम लिंकन? जिस पर ईरान ने किया है हमले का दावा
कैसे तय होती है कीमत?
पथरी की कीमत उसके रंग के आधार पर तय होती है। अगर रंग सुनहरा या गहरा भूरा होता है, तो कीमत अधिक होती है। बड़े आकार की पथरी ज्यादा मंहगी बिकती है। गुणवत्ता के आधार पर भी कीमतें तय होती हैं। गाय की पथरी की कीमत लाखों में हो सकती है।