फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Video: बहन की विदाई में भाइयों ने गाया ऐसा गाना, सुनते ही हो गई गुस्से से लाल, फिर...

Fri, 28 Apr 2023 05:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भाईयों ने बहन की विदाई के दौरान एक साथ डांस करते हुए कबूतर जा जा जा गाना गाया है।
विज्ञापन
Wedding Video - फोटो : Instagram/monishababbar20
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Wedding Video: शादी के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। सोशल मीडिया पर इससे संबंधित कई वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कई वीडियो बेहद मजेदार होते हैं, जबकि कुछ इमोशनल करने वाले होते हैं। शादी में एक पल ऐसा भी आता है, जब लोग इमोशनल हो जाते हैं और अपने आसुओं को नहीं रोक पाते हैं। यह पल होता है लड़की के विदाई का।

विज्ञापन


घर में भाई-बहन के बीच नोकझोक देखने को मिलती है, लेकिन शादी में विदाई के वक्त भाई भी खूब रोते हैं। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को अपनी तरफ खींचा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बहन के लिए भाई एक गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं भाईयों ने अपने गाने से रोती हुई बहन को हंसा दिया। 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भाईयों ने बहन की विदाई के दौरान एक साथ डांस करते हुए कबूतर जा जा जा गाना गाया है। गाना सुनकर रोती हुई बहन भी हंसने लगती है। इसके बाद बहन अपने आंसू पोछती है और भाईयों को डांटते हुए कहती है कि अभी एक चपेट मारूंगी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर शादी के वीडियो देखने को मिलते हैं, लेकिन यह दूसरों से थोड़ा अलग है। इस वीडियो ने लोगों को इमोशनल कर दिया है।  

Aliens News: वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया- कब जवाब देंगे एलियंस
 

Ajab-Gajab: दुनिया का सबसे महंगा आलू, सालभर में सिर्फ 10 दिन बिकता है, एक किलो की कीमत में खरीद सकते हैं सोना

सोशल मीडिया पर वीडियो को देखकर लोग इमोशन हो रहे हैं। अब तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। इसके साथ ही पोस्ट पर यूजर्स भी कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है, इस क्षण के बाद भाई जरूर रोए होंगे। एक यूजर ने कहा है कि यह इमोशनल करने वाला क्षण है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें