फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर ट्रेन का वीडियो बना रहा था व्लॉगर, पुलिस ने पकड़ा तो करने लगा बहस, जानें पूरा मामला

Sat, 31 Oct 2026 11:14 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: बिहार के औरंगाबाद के अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर ट्रेन का वीडियो बना रहे एक व्लॉगर को पुलिसकर्मी ने रोक दिया। वीडियो डिलीट करने से मना करने पर पुलिस उसे पकड़ लेती है। अब सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर बहस छिड़ गई है।
 
विज्ञापन
ट्रेन का वीडियो बनाते समय पहुंच गया पुलिसवाला - फोटो : इंस्टाग्राम@kumarsubodh73231
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने का शौक आजकल काफी बढ़ गया है। लोग घर से लेकर बाजार, सड़क और रेलवे स्टेशन तक पर अपने कैमरे में हर पल कैद करते नजर आते हैं। कई बार वीडियो बनाते समय उन्हें इस बात का ध्यान भी नहीं रहता कि वे किस जगह खड़े हैं और वहां के क्या नियम हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार से सामने आया है, जहां एक व्लॉगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का वीडियो बना रहा था। तभी वहां एक पुलिसकर्मी पहुंच गया और उसे वीडियो डिलीट करने के लिए कहने लगा। लेकिन व्लॉगर ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी ने उसे पकड़ लिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

विज्ञापन


 स्टेशन पर ट्रेन का वीडियो बना रहा था शख्स
 वीडियो में सुबोध कुमार नाम का एक शख्स अपने कैमरे से ट्रेन का वीडियो बनाता दिखाई देता है। इस दौरान वह लोगों को बता रहा होता है कि ट्रेन आ गई है और सभी लोग सावधानी से इसमें बैठें। वह अपने अंदाज में वीडियो रिकॉर्ड कर ही रहा होता है कि तभी पीछे से एक पुलिसकर्मी उसके पास पहुंच जाता है। पुलिसकर्मी उससे सवाल करता है कि वह बिना इजाजत वीडियो क्यों बना रहा है। साथ ही उसे वीडियो डिलीट करने के लिए कहता है। इस पर सुबोध साफ मना कर देता है। वह कहता है कि वह अपने पर्सनल इस्तेमाल के लिए वीडियो बना रहा है और इसे डिलीट नहीं करेगा। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने पर पुलिसकर्मी उसे पकड़ लेता है।




पुलिस के सामने अपनी बात रखता रहा व्लॉगर
वीडियो में पुलिसकर्मी सुबोध को समझाने की कोशिश करता भी दिखाई देता है। वह उसे स्टेशन के नियमों के बारे में बताता है और बाद में दूसरे पुलिसकर्मी के हवाले कर देता है। वहीं, सुबोध अपनी बात पर अड़ा रहता है। उसका कहना है कि वह सिर्फ अपने लिए वीडियो बना रहा था। हालांकि, वीडियो में यह भी सवाल उठता है कि सुबोध के पास प्लेटफॉर्म पर मौजूद रहने के लिए वैध टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट था या नहीं। इस बारे में वीडियो से कोई पक्की जानकारी नहीं मिलती।
विज्ञापन


 क्या रेलवे स्टेशन पर वीडियो बनाना मना है?
दरअसल, रेलवे स्टेशन या ट्रेन में सामान्य तौर पर अपने निजी इस्तेमाल के लिए वीडियो बनाने पर पूरी तरह रोक नहीं है। यात्री अपने सफर की यादें कैमरे में कैद कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए रेलवे के नियमों का पालन करना जरूरी है। प्लेटफॉर्म पर आने के लिए यात्री के पास वैध यात्रा टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट होना चाहिए। वहीं, फिल्म, विज्ञापन या व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए शूटिंग करने पर रेलवे से जरूरी अनुमति लेनी पड़ सकती है। इसके अलावा, वीडियो बनाने के नाम पर दूसरे यात्रियों को परेशान करना, रेलवे के काम में रुकावट डालना या सुरक्षा व्यवस्था में बाधा पहुंचाना सही नहीं है। ऐसी स्थिति में रेलवे प्रशासन कार्रवाई कर सकता है।

वीडियो देखकर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी राय दे रहे हैं। कुछ लोग व्लॉगर के समर्थन में नजर आ रहे हैं, तो कुछ पुलिसकर्मी की कार्रवाई को सही बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'डरना नहीं है, झुकना नहीं है, रुकना नहीं है।' वहीं, दूसरे यूजर ने पुलिसकर्मी के काम की तारीफ करते हुए कहा कि वह अच्छा काम कर रहा है। फिलहाल इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है।

वायरल वीडियो: पैरों से नहीं, सिर के बल कर रहा गोवर्धन की परिक्रमा, शख्स का अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें