शादी में जूस परोसने का अनोखा अंदाज देख चकराया लोगों का दिमाग
- फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर शादी समारोहों के अजब-गजब वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। कहीं दूल्हा-दुल्हन की अनोखी हरकतें लोगों को हैरान कर रही हैं, तो कहीं खाने-पीने की चीजें परोसने के नए-नए तरीके चर्चा का विषय बन रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसमें मेहमानों को जूस परोसने का अंदाज देखकर हर कोई हैरान है।
दरअसल, इस वीडियो में शादी समारोह के दौरान मेहमानों को जूस और दूसरी ड्रिंक्स परोसने के लिए पेट्रोल पंप जैसी मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक मशीन में पेट्रोल पंप की तरह नोजल और पाइप लगाया गया है। कैटरिंग स्टाफ इसी नोजल की मदद से मेहमानों को गिलास में जूस देता नजर आ रहा है।
पेट्रोल पंप समझकर हैरान हुए लोग
मशीन और उससे निकलने वाले नोजल को देखकर पहली नजर में ऐसा लगता है, मानो किसी पेट्रोल पंप पर गाड़ियों में ईंधन भरने का काम चल रहा हो। हालांकि, यहां पेट्रोल नहीं बल्कि मॉकटेल, जूस और अन्य तरह की ड्रिंक्स परोसी जा रही हैं। जूस देने के इस अनोखे प्रयोग ने शादी में आए मेहमानों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लोगों को ध्यान खींचा है।
प्राचीन मिस्र में आम लोग भी देते थे दुश्मनों को शाप, 3,400 साल पुराने खजाने से हुआ चौंकाने वाला खुलासा
स्टेज पर दुल्हन ने पहले नोट को चूमा, फिर समेटने लगी पैसे, शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
वायरल: न गाय, न बछड़ा... पुष्कर मेले में दो फीट की इस भैंस के पीछे पड़े लोग, करोड़ों में बताई जा रही कीमत
सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे
वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। किसी ने इसे इथेनॉल जूस बताया, तो किसी ने पूछा कि आखिर पेट्रोल बांटा जा रहा है या ड्रिंक्स। एक शख्स ने लिखा है कि इससे इथेनॉल जूस बांटा जा रहा है।' वहीं, दूसरे ने मजाक में लिखा है कि भाई पेट्रोल बांट रहे हो या ड्रिंक्स?