Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो बेहद खूबसूरत होते हैं, जबकि कुछ बेहद मजेदार होते हैं। अब इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग लोटपोट हो रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में कुत्ते को भैंस की सवारी करते हुए देखा जा सकता है। कुत्ता काफी दूरी तक बड़ी शान से भैंस की सवारी करता हुआ जाता है।