फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: ऑफिस में विदेशी मेहमान के स्वागत में कर्मचारियों ने किया डांस, वायरल वीडियो देखकर भड़की जनता

Wed, 23 Jul 2025 07:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऑफिस के कुछ कर्मचारी एक फॉरेन विजिटर के आने पर डांस कर हैं। बैकग्राउंड में सीटियां और तालियों की आवाज सुनी जा सकती है। विदेशी मेहमान भी परफॉर्मेंस में काफी दिलचस्पी दिखाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
ऑफिस में विदेशी मेहमान के स्वागत में कर्मचारियों ने किया डांस - फोटो : Reddit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: किसी कार्यक्रम में किसी विशेष स्वागत के लिए खास इंतजाम किए जाते हैं। इनमें डांस से लेकर अन्य चीजें शामिल होती हैं। अब एक ऐसा ही किसी खास अतिथि के स्वागत का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। 

विज्ञापन


क्यों वायरल हो रहा है वीडियो? 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऑफिस के कुछ कर्मचारी एक फॉरेन विजिटर के आने पर डांस कर हैं। बैकग्राउंड में सीटियां और तालियों की आवाज सुनी जा सकती है। विदेशी मेहमान भी परफॉर्मेंस में काफी दिलचस्पी दिखाते दिख रहे हैं। कर्मचारी के साथ वह भी डांस स्टेप करते हुए भी दिख रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी

सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोगों को ऑफिस में मेहमानों के स्वागत में डांस करना पसंद नहीं आ रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि यह देखकर शर्मिंदगी महसूस हो रही है और कहा कि देखने के बाद उन्हें शर्म आ रही है। एक शख्स ने कहा कि कल मेरे ऑफिस में भी कल ऐसा ही कुछ हुआ। हमारी कंपनी के सेल्स वाइस प्रेसिडेंट को भी डांस करना पड़ा, क्योंकि उन्होंने बीते साल शर्त लगाई थी कि अगर टीम टारगेट पूरा कर लेगी तो वह डांस करेंगे।
विज्ञापन

 
India should stop chaprification of corporate offices. Such showcasing will only make other countries feel Indian offices are causal and not worthy of serious work.
by inIndianWorkplace


Baba Vanga: नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, महामारी और युद्ध से मचेगी तबाही, नई ताकतों का होगा उदय

वायरल वीडियो पर कई लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उनके दफ्तर में भी ऐसे ही डांस या परफॉर्मेंस करवाए जाते हैं। एक अन्य शख्स ने कहा कि उनके दफ्तर में उन कर्मचारियों को अधिक महत्व दिया जाता है, जो इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेते हैं, भले ही उनका काम अच्छा न हो। 

Viral Video: थिएटर में बॉयफ्रेंड के साथ 'सैयारा' देखने गई लड़की, अचानक से पहुंचा दूसरा बॉयफ्रेंड, पुलिस भी आई

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। रेडिट पर ‘r/IndianWorkplace’ नाम के अकाउंट से भी इस वीडियो को पोस्ट किया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें