फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन चमके यशस्वी, अर्धशतकीय पारी के साथ गावस्कर-रोहित के खास क्लब में शामिल

Wed, 23 Jul 2025 07:11 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर

सार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम पर खेला जा रहा है। मेजबानों ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक के साथ बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।
विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल शानदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने बुधवार से शुरू हुए चौथे टेस्ट मैच में अर्धशतक जड़ा और सुनील गावस्कर व रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के खास क्लब में शामिल हो गए।  बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम पर खेला जा रहा है। मेजबानों ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

विज्ञापन

जायसवाल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 96 गेंदों में भारत की पहली पारी में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का 12वां पचासा है। वह 107 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए। इस सीरीज में यह उनका तीसरा अर्धशतक है। उन्होंने अब तक मौजूदा सीरीज में 58, 0, 13, 28, 87, 4, 101 रनों की पारियां खेली हैं। जायसवाल ने इसी के साथ बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले तीसरे भारतीय ओपनर बन गए। इस मामले में शीर्ष पर सुनील गावस्कर हैं जिन्होंने 66 पारियों में 20 बार 50 से ज्यादा रन बनाए। रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली 24 पारियों में आठ बार 50 से ज्यादा रन बनाए। अब यशस्वी ने 16 पारियों में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में आठ बार 50 से ज्यादा रन बनाए। केएल राहुल भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने 27 पारियों में सात बार इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 50 से ज्यादा रन बनाए।

जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ पूरे किए 1000 टेस्ट रन
इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ 1000 टेस्ट रन पूरे कर लिए। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले 20वें भारतीय बल्लेबाज बन गए। युवा बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ 16 पारियों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए। इस मामले में शीर्ष पर राहुल द्रविड़ हैं, जिन्होंने 15 टेस्ट पारियों में इंग्लैंड के खिलाफ 1000 टेस्ट रन पूरे किए थे। 
विज्ञापन

तीन बदलावों के साथ उतरा भारत
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बताया कि लियाम डॉसन की वापसी हुई है। उन्हें शोएब बशीर की जगह शामिल किया गया है। वहीं, भारत इस मुकाबले में तीन बदलावों के साथ उतरा है। करुण नायर की जगह साई सुदर्शन को मौका मिला है। अंशुल कंबोज को आकाश दीप की जगह टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला है। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर की नीतीश रेड्डी की जगह टीम में वापसी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें