फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: यात्रियों से खचाखच भरी थी ट्रेन, टॉयलेट तक जाने के लिए स्पाइडरमैन बना शख्स, जमकर वायरल हुआ वीडियो

Thu, 22 Jun 2023 01:19 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल हो रहा यह वीडियो ट्रेन के जनरल कोच का है। इसमें इतनी भीड़ है कि लोगों के बीच से निकलकर टॉयलेट तक पहुंचना बेहद मुश्किल है, क्योंकि लोगों के पास इधर-उधर होने की जगह भी नहीं है।
विज्ञापन
Indian Railways Viral Video - फोटो : Twitter/@abhijeet_dipke
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: भारत में ज्यादातर लोग रेल से यात्रा करते हैं। भारतीय रेल को लाइफ लाइन कहा जाता है। आज कल ट्रेन में सफर करना किसी से चुनौती से कम नहीं है। ट्रेनों में जनरल और स्लीपर कोच में इतनी ज्यादा भीड़ होती है कि सफर करने में लोगों का बुरा हाल हो जाता है। भीड़ की वजह से लोगों को ऐसे कदम उठाने पड़ते हैं, जिनके बारे में कभी कोई सोचा भी नहीं होता है। भीड़ की वजह से ट्रेन में टॉयलेट तक पहुंचना और वहां से वापस आना एक चुनौती है। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। ट्रेन में एक शख्स को टॉयलेट तक जाने के लिए स्पाइडरमैन बनना पड़ा। वीडियो देखकर पता लगता है कि शख्स ने टॉयलेट तक पहुंचने के लिए गजब का जुगाड़ लगाया है। आप भी वीडियो देखकर दांतों तले ऊंगली दबा लेंगे। 

विज्ञापन


वायरल हो रहा यह वीडियो ट्रेन के जनरल कोच का है। इसमें इतनी भीड़ है कि लोगों के बीच से निकलकर टॉयलेट तक पहुंचना बेहद मुश्किल है, क्योंकि लोगों के पास इधर-उधर होने की जगह भी नहीं है। ट्रेन में लोग सीट के अलावा जमीन पर भी बैठ हैं और लोग खड़े हैं। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स को टॉयलेट तक पहुंचने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। टॉयलेट के रास्ते में कुछ लोग नीचे बैठे हुए हैं, जबकि कुछ लोग खड़े हैं। ऐसे में शख्स ने ऊपर वाली सीटों पर पैर रख-रखकर जाने के लिए जुगाड़ लगाया है और उसकी यही तरकीब काम आई है। इस जुगाड़ से वह बहुत आराम से बिना भीड़ का सामना किए टॉयलेट तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन


Titanic: टाइटैनिक का मलबा देखने गई पनडुब्बी लापता, समुद्र के भीतर से आ रही ऐसी आवाजें, हिली पूरी दुनिया

वहां मौजूद लोग शख्स के जुगाड़ को देखकर हैरान हो गए। शख्स बहुत मेहनत करने के बाद टॉयलेट तक पहुंच पाता है। सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ट्विटर पर इस वीडियो को  @abhijeet_dipke नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। शख्स ने कैप्शन लिखा है, “यह वीडियो मेरे चचेरे भाई से मिला है, जो रेल में यात्रा कर रहा था। उसका दोस्त टॉयलेट तक पहुंचने के लिए लिए अपना रास्ता बनाने की कोशिश कर रहा है। 
 

Optical Illusion: सिर्फ जीनियस ही तस्वीर में मछली को ढूंढ सकते हैं, हिम्मत है तो आप खोजकर दिखाइए

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। इस वीडियो पर लोग अलग-अलग कमेंट्स कर रहा है। कुछ लोग इस वीडियो को देखकर रेलवे पर गुस्सा निकाल रहे हैं। इस वीडियो को अभी तक 16 लाख देख चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें