फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: यूरोप में गन्ने के रस का ठेला लगाते शख्स का वीडियो हुआ वायरल, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

Sun, 05 Apr 2026 12:57 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में यूरोप की सड़कों पर गन्ने का रस का ठेला दिखाई दे रहा है और वहां के लोग इसे खूब चटकारे लेकर पीते भी नजर आ रहे हैं। यूरोप की सड़कों पर बिक रहे गन्ने के रस की रेसिपी और कीमत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 
विज्ञापन
यूरोप में गन्ने के रस का ठेला - फोटो : @prabhuvisha Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video:  भारत सिर्फ अपनी पुरानी इमारतों या संस्कृति के लिए ही मशहूर नहीं, बल्कि यहां का ज़ायकेदार खाना या स्ट्रीट फूड भी दुनियाभर में प्रसिद्ध है। गर्मियों में भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पेय में गन्ने का जूस एक लोकप्रिय, प्राकृतिक और ताजा पेय है, जो गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। भारत का ये स्ट्रीट जूस अब सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं बल्कि विदेशों तक पहुंच गया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यूरोप की सड़कों पर गन्ने का रस का ठेला दिखाई दे रहा है और वहां के लोग इसे पीते भी नजर आ रहे हैं। यूरोप की सड़कों पर बिक रहे गन्ने के रस की रेसिपी और कीमत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 

विज्ञापन


Viral Video: लड़कों को चलती बाइक पर खड़े होकर हीरोगिरी दिखाना पड़ा भारी, पुलिस ने वीडियो शेयर कही ऐसी बात
 

वीडियो में यूरोप की सड़कों पर गन्ने का रस का ठेला दिखाई दे रहा है, तो वहीं वहां के लोग इसे खूब चटकारे लेकर पीते भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि भारत में जहां इसकी कीमत (20 रुपये से 50 रुपये) के बीच होती है, तो वहीं यूरोप में यह (200 से 500 रुपये) का मिलता है। यहां इसकी मार्केटिंग का तरीका बहुत अलग होता है और रम मिलाने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। जहां भारत में यह आमतौर पर अदरक, नींबू और पुदीना के साथ बनाया जाता है, जो वाकई लाजवाब होता है। लेकिन यहां इसे कॉकटेल में बदल दिया जाता है, जो एक दिलचस्प ट्विस्ट है। 

विज्ञापन

 
वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि, यूरोप में गन्ने का रस देखकर मुझे सच में हैरानी हुई, पता नहीं क्यों मुझे हमेशा यही लगता था कि यह ज़्यादातर एशियाई/भारतीय पेय है। वीडियो को अब तक कई हजारों बार देखा जा चुका है, जबकि कई लोगों ने इसे लाइक भी किया है। 

Viral Video: होटल में सोते समय शख्स गले पर रेंग रहा था कोबरा, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे


Viral Video: फ्लाइट में यात्री की हरकत से महिला हुई असहज, सोशल मीडिया पर शेयर किया अनुभव, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल होते ही वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं। एक यूजर ने लिखा- उन्होंने गन्ने के रस का भी गलत तरीके से महिमामंडन कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- भारत से एक बिजनेस फिर से बाहर हो गया। तो वहीं कई यूजर्स ने ये भी कहा कि, 10-20 साल बाद हमारी पाठ्यपुस्तक में छपेगा कि यूरोप ने गन्ने के रस का आविष्कार किया था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें