फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs LSG Playing 11: क्या बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करेगा लखनऊ? सनराइजर्स के सामने लय बरकरार रखने की चुनौती

Sun, 05 Apr 2026 12:55 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants Playing 11 Prediction: लखनऊ सुपर जाएंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार को आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। लखनऊ ने पिछले मैच में बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया था और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम सनराइजर्स के खिलाफ क्या करती है।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : IANS/IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 का दूसरा डबल हेडर मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। दोपहर में लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। लखनऊ ने अपना पिछला मुकाबला गंवाया था और अगर उसे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज करनी है तो उसके बल्लेबाजों को अहम भूमिका निभानी पड़ेगी। उप्पल के स्टेडियम में दोपहर के खेल में बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है जिससे कि लखनऊ के लिए यह मैच अधिक चुनौतीपूर्ण बन गया है। 
विज्ञापन

बल्लेबाजी क्रम में फेरबदल नहीं आया काम
लखनऊ के लिए बल्लेबाजी क्रम में रणनीतिक फेरबदल भी काम नहीं आया। लखनऊ ने मार्श और मार्करम की अपनी स्थापित सलामी जोड़ी से हटकर भारतीय टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को पारी का आगाज करने के लिए भेज दिया। पंत रन आउट होने से पहले केवल सात रन ही बना पाए, जिससे उनके बल्लेबाजी क्रम को लेकर बहस फिर से शुरू हो गई। उन्हें अब तीसरे नंबर पर भेजा जा सकता है। पिछले साल उन्होंने इसी नंबर पर खेलते हुए शतक लगाया था। पूरन ने भी इस नंबर पर खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन वेस्टइंडीज के इस स्टार खिलाड़ी को बीच के ओवरों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती है। एलएसजी की बल्लेबाजी में तालमेल की कमी नजर आ रही है और इसे देखते हुए उसके लिए मार्श और मार्करम की जोड़ी से पारी की शुरूआत करवाना अच्छा होगा।

जस्टिन लैंगर की कोचिंग वाली टीम में ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिचेल मार्श, दक्षिण अफ्रीका के एडन मार्करम, कप्तान ऋषभ पंत और विस्फोटक निकोलस पूरन जैसे दमदार बल्लेबाज शामिल हैं। लेकिन इसके बावजूद उसकी टीम आईपीएल के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान इकाना में 141 रन पर आउट हो गई जिससे टीम की कई गंभीर समस्याएं उजागर हुईं।

गेंदबाजी लखनऊ का मजबूत पक्ष
गेंदबाजी एलएसजी का मजबूत पक्ष है। पिछले मैच में मोहम्मद शमी ने युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव के साथ मिलकर नई गेंद से शानदार गेंदबाजी करते हुए पुराने दिनों की याद दिला दी, लेकिन बीच के ओवरों में उसके गेंदबाज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए जिससे पिछले सत्र में 14 विकेट लेने वाले मिस्ट्री लेग स्पिनर दिग्वेश राठी को टीम से बाहर रखने पर सवाल उठने लग गए हैं।

हेड-अभिषेक की फॉर्म में वापसी से मिली राहत
सनराइजर्स की टीम ने अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 65 रन से हराया था जिससे वह अपने घरेलू मैदान पर सत्र के पहले मैच में आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। सनराइजर्स को हैदराबाद की परिस्थितियां पसंद हैं और इसलिए वह मैच में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की फॉर्म में वापसी उसके लिए अच्छे संकेत हैं। पैट कमिंस की अनुपस्थिति में कप्तानी कर रहे ईशान किशन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि हेनरिक क्लासेन का अनुभव उसके मध्य क्रम को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कोलकाता में पिछले मैच में अर्धशतक बनाया था। भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से प्रभावित किया जबकि हर्ष दुबे ने स्पिन गेंदबाजी से नियंत्रण प्रदान किया।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलील अरोड़ा, शिवांग कुमार, डेविड पायन, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट। 
लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, शहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, एनरिच नॉर्त्जे, मोहसिन खान। 
विज्ञापन

हम यहां आपको लखनऊ सुपर जाएंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

लखनऊ सुपर जाएंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
लखनऊ सुपर जाएंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का मैच पांच अप्रैल यानी रविवार को खेला जाएगा।

लखनऊ सुपर जाएंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
लखनऊ सुपर जाएंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

लखनऊ सुपर जाएंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
लखनऊ सुपर जाएंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 3:00 बजे होगा। 

लखनऊ सुपर जाएंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें