फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: ट्रेन के स्लीपर कोच में महिला के सामने शख्स ने की ऐसी घटिया हरकत, वीडियो बनाकर कर दिया वायरल

Sat, 18 Apr 2026 06:23 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: कोरबा-कोचुवेल्लि एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला के सामने बैठा एक शख्स घटिया हरकत किया है। महिला ने शख्स का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है।  
 
विज्ञापन
ट्रेन के स्लीपर कोच में महिला के सामने शख्स ने की ऐसी घटिया हरकत, वीडियो बनाकर कर दिया वायरल - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: हम सभी हर दिन दफ्तर, बाजार और अन्य जगहों पर जाने के लिए ट्रेन, बस या ऑटो रिक्शा में सफर करते हैं। इस दौरान कभी-कभी ऐसे शख्स देखने को मिलते हैं, जो सार्वजनिक स्थानों पर घटिया हरकत करने से बाज नहीं आते हैं। उनकी हरकतों को देखकर लोगों का खून खौल जाता है। अब इन दिनों एक ट्रेन के स्लीपर कोच का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देख सकता है कि लड़की के सामने एक लड़का बेहद आपत्तिजनक हरकत कर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने लड़के के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


पहली बार नहीं है कि किसी ने सार्वजनिक स्थान पर ऐसी हरकत की हो। पहले भी ऑटो रिक्शा से लेकर ट्रेन के कई ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं। पीड़ित महिलाओं ने ऐसे लोगों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की है। ट्रेन, ऑटो, बस और अन्य सार्वजनिक जगहों पर उन्हें देखकर घिनौनी हरकत करते हुए नजर आए हैं।

रेलने ने भी दी प्रतिक्रिया

इस बार कोरबा-कोचुवेल्लि एक्सप्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें शख्स टी-शर्ट ऊपर करके महिला के सामने बैठा है और पैंट खोलकर घटिया हरकत कर रहा है। महिला ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इसमें शख्स बिल्कुल साफ दिख रहा है। इस पूरे मामले पर रेलवे ने प्रतिक्रिया दी है। लोगों ने शख्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


टी-शर्ट ऊपर करके बैठा है शख्स

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उसकी सीट पर बैठे शख्स ने कैसे अपनी टी-शर्ट ऊपर कर रखी है। इससे बिल्कुल सजह महसूस नहीं कर रही है। ऐसे में उसने शख्स का वीडियो बना लिया है। वीडियो में दिख रहा है कि इस दौरान एक पैंट्री वाला भी वहां से जाता है, लेकिन वह भी उसको को देखकर कुछ भी नहीं बोलता।

Viral: अमेरिका में सिर्फ ये 4 चीजें लेकर स्कूल जाते हैं बच्चे, भारतीय मां ने वीडियो में दिखाया, नहीं होगा यकीन



Viral: 'मैंने भी तेरी मां का दूध पिया है', बच्ची और बछड़े का दिल छूने वाला वीडियो वायरल, देखकर नहीं रुकेगी हंसी

लोग बोले- बहुत गंभीर मामला है

रेलवे ने कार्रवाई के लिए तिरुवनंतपुरम के DRM (@drm_tvc) को टैग किया है। यह शख्स वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि ये सब देख के खून खौल रहा है कि नहीं आप लोगों का? अगर हां तो इस राक्षस को ढूंढें और इसको सजा दें। दूसरे शख्स का कहना है इस बंदे के खिलाप की गई कार्रवाई को सार्वजनिक किया जाए। यह बहुत गंभीर मामला है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महिला ने वीडियो को शेयर किया है। उसने लिखा है कि भारतीय रेल के स्लीपर कोच S1 अपराधियों का अड्डा बन गया है KRBA KCVL EXP (22647) की घटना! महिला का कहना है कि कोच खाली था, अचानक एक व्यक्ति मेरे पैर छूने लगा। जब मैं डरकर खिड़की की ओर हटी, तो उसने अपने कपड़े उतार दिए, अश्लील हरकतें कीं और शरीर के निचले हिस्स से बाल नोंचकर सीट पर फेंकने लगा। उसने @RPF_INDIA और @RailwaySeva को टैग किया है और लिखा यह भयावह है! क्या आरक्षित कोच में अब महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें