मौत की मुंडेर पर काम कर रही मां और वीडियो बना रहा है मासूम, बच्चे की आवाज सुनकर रोने लगेंगे आप
- फोटो : Instagram
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है। इसमें दिख रहा है कि एक महिला बिना किसी सुरक्षा के ऊंची इमारत पर काम कर रही है। सबसे खास बात यह है कि एक छोट बच्चे ने अपनी मां का काम करते हुए वीडियो बनाया है। बच्चे की मासूम आवाज और मां की मजबूरी ने इंटरनेट पर लोगों को रूला दिया है।
वीडियो में एक मासूम सी आवाज सुनाई दे रही है, जो अमनी मां को एक गगनचुंबी इमारत पर मौत से खेलते हुए देख रहा है। यह वायरल वीडियो को पेट की भूख और मजबूरी की भयावह तस्वीर को दिखाता है, जो किसी भी संवेदनशील इंसान को अंदर तक झकझोर सकती है।
वायरल वीडियो में एक छोटा बच्चा अपनी मां का वीडियो बना रहा है। बच्चे की मां एक दिहाड़ी मजदूर है, जो बिना किसी सुरक्षा कवच के इमारत के किनारे पर काम कर रही है। बच्चे की आवाज में अपनी मां के लिए फिक्र और हालात की समझ, दोनों साफ-साफ सुनी जा सकती है।
Viral Video: शादी में दूल्हे का अजीब ऐलान- पैसा नहीं है तो हमसे ले जाएं, मेहमान भी हैरान, इंटरनेट पर मचा बवाल
वायरल हो रहा वीडियाो
वीडियो में देख सकते हैं कि महिला एक बेहद ऊंची इमारत की छत के किनारे पर खड़ी होकर काम कर रही है। एक पल की चूक और परिणाम की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। लेकिन इस वीडियो का सबसे दर्दनाक पहलू मासूम बच्चा है, जो वहां अपनी मां के साथ मौजूद है। पार्क में खेलने या स्कूल में पढ़ने की जगह वह अपनी मां के साथ तपती धूप और जानलेवा ऊंचाई पर बैठा है। वह कैमरा पकड़ता है और अपनी तोतली जुबान में कहता है कि देखो मेरी मां कितना ऊपर काम कर रही है।
Viral Post: आधी रात डिलीवरी पर मचा बवाल, डिलीवरी बॉय चिल्लाया- मुझे चोर क्यों समझा? फिर जो हुआ...
लोगों की प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर लोग महिला को बहादुर और सुपरवूमन बता रहे हैं। वह अपने परिवार का पेट भरने के लिए जान की बाजी लगाकर काम कर रही है, जो सलाम करने लायक है। लोगों वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।