फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: 9 साल की बच्ची ने हुनर से इंटरनेट को बनाया दीवाना, सिनाया की कला देखकर हर कोई कर रहा तारीफ

Mon, 17 Aug 2026 07:49 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर 9 साल की बच्ची की कला की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। जयपुर की तीज सवारी में उन्होंने अपना ऐसा हुनर दिखाया कि उनको हर को दीवाना हो गया। 
विज्ञापन
9 साल की बच्ची ने हुनर से इंटरनेट को बनाया दीवाना - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: जयपुर की तीज सवारी में इस बार एक नन्ही कलाकार ने अपने हुनर से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। सिर्फ 9 साल की सिनाया बियानी ने इतनी खूबसूरत प्रस्तुति दी कि लोगों की आंखें टिकी रह गई हैं। बच्ची की कला और संतुलन की हर कोई तारीफ कर रहा है। सिनाया को प्यार से लोग जयपुर हूּपर भी कहते हैं। राजस्थानी वेशभूषा में सजी सिनाया ने हूला-हूप के साथ अपनी प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति में राजस्थान की पारंपरिक छवि और आधुनिक प्रदर्शन कला का खूबसूरत मेल देखने को मिला। 

विज्ञापन


हूला-हूप एक गोल छल्ला होता है। इसे कमर, हाथ या शरीर के दूसरे हिस्सों के आसपास घुमाते हैं, जिसमें शरीर का संतुलन और तालमेल बनाकर रखना पड़ता है। तीज सवारी के रंगीन माहौल में उनका अंदाज लोगों ने खूब पसंद किया। सिनाया ने बहुत कम उम्र में ही हूला-हूप की कला में अलग पहचान हासिल कर ली है। उन्होंने अलग-अलग मंचों पर अपनी प्रस्तुतियां दी है। हूला-हूप के जरिए लगातार नए करतब दिखाती हैं।

 जयपुर की तीज सवारी में भी उन्होंने अपनी हुनर को राजस्थानी अंदाज में पेश किया। पारंपरिक पोशाक में हूला-हूप के साथ उनका संतुलन और प्रदर्शन लोगों को ध्यान अपनी तरफ खींचा। जयपुर की तीज सवारी राजस्थान की लोक संस्कृति और शाही परंपरा की झलक के लिए मशहूर है। इस दौरान सजी सवारी, लोक कलाकार, संगीत और पारंपरिक परिधान पूरे माहौल को खास बनाने का काम करते हैं। 
विज्ञापन

 

Saanp and Naag: सांप और नाग में क्या होता है अंतर? जानकर आप हो जाएंगे हैरान


सोशल मीडिया पर लोगों का जीता दिल

तीज सवारी के दौरान सिनाया ने दमदार प्रस्तुति दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनकी उम्र और इतनी कम उम्र में दिखे संतुलन और हुनर को देखकर हैरान हैं। सिनाया की प्रस्तुति से यह देखा जा सकता है कि नई पीढ़ी के बच्चे पारंपरिक संस्कृति को अपने हुनर और आधुनिक कला के साथ किस तरह नए अंदाज में लोगों के सामने पेश करते हैं।

Cobra Video: प्लास्टिक के डिब्बे से जहरीला कोबरा पकड़ रहा था शख्स, तरीका देखकर लोग हैरान, वीडियो हुआ वायरल


सिर्फ 7 साल की उम्र में हासिल किया मुकाम

सिनाया के नाम जून 2025 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है, जब उनकी उम्र सिर्फ 7 साल थी। उन्होंने 30 सेकंड में हाथ पर हूला-हूप के 101 रोटेशन पूरे किए और इस श्रेणी में 94 रोटेशन के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस उपलब्धि के बाद सिनाया को दुनिया की सबसे तेज अंडर-16 हूला-हूपर के तौर पर पहचान मिली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें