फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: चीन में महिला को देखते ही बेकाबू हो गया रोबोट, करने लगा ऐसी हरकतें, पकड़कर ले गई पुलिस

Tue, 17 Mar 2026 06:13 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: चीन के माकउ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक महिला को देखते ही रोबोट बेकाबु हो जाता है। फिर कुछ करता है कि उसे पुलिस अपने साथ पकड़कर ले गई। 
विज्ञापन
महिला को देखते ही बेकाबू हो गया रोबोट, करने लगा ऐसी हरकतें - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: चीन के मकाउ (Macau) में एक ऐसी घटना घटी है, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है। यहां पर एक ह्यूमनॉइड रोबोट ने कुछ ऐसा किया कि पुलिस उसे अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि रोबोट ने बुजुर्ग महिला को डरा दिया था। बीते गुरुवार को मकाऊ के पटाने क्षेत्र में एक रिहायशी परिसर के पास यह घटना हुई। यहां पर सड़क किनारे एक 70 साल की बुजुर्ग महिला फोना का इस्तेमाल कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने अपने पीछे एक ह्यूमनॉइड रोबोट को खड़ा देखा। अचानक रोबोट के सामने से वो डर गईं और गुस्से में उससे लड़ने लगीं।

विज्ञापन


वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला रोबोट से बहस कर रही है। इसके बाद वहां थोड़ी दे बार दो सुरक्षाकर्मी पहुंचते हैं और स्थिति को संभालते हैं। 

वीडियो में दिख रहा है कि रोबोट को पुलिस अपने साथ ले जाती है। अच्छी बाती है कि घटना में महिला को कोई गंभीर चोट नहीं आई। एहतियात के लिहाज से उसे अस्पताल ले जाया गया और जांच के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी।
विज्ञापन


Viral Video: कंपनी की मीटिंग में GenZ कर्मचारी ने किया प्रैंक, सीईओ ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो हुआ वायरल

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि पुलिस ने रोबोट को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बाद साफ किया कि यह रोबोट शहर के एक शिक्षा केंद्र का था। इसके प्रचार और जागरूकता कार्यक्रमों के लिए इस्तेमाल हो रहा था। अधिकारियों ने रोबोट को उसके संचालक को वापस कर दिया है। उन्होंने संचालकों को सार्वजनक स्थानों पर इस तरह के उपकरणों का सावधानी से इस्तेमाल करने की चेतावनी दी है। 




Viral Video: यूनिफॉर्म को लेकर बच्चे का जवाब सुनकर भावुक हुआ टीचर, फिर जो किया हो गया वायरल, देखें वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक चीनी कंपनी ने इस बनाया है और मई 2024 में लॉन्च किया था। आधुनिक तकनीक दी गई है और कई एडवांस फीचर भी हैं। इसे यह आसानी से चल लेता है और आसपास माहौल को समझ सकता है। रोबोट के संचालक ने बुजुर्ग महिला से माफी मांगी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें