फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanju Samson: केरल के सीएम पिनरई विजयन ने संजू सैमसन को सम्मानित किया, T20 विश्व कप में किया था दमदार प्रदर्शन

Tue, 17 Mar 2026 06:13 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन का केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने सम्मान किया। सैमसन ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास क्लिफ हाउस में विजयन से मुलाकात की।
विज्ञापन
केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के साथ सैमसन - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को सम्मानित किया। सैमसन टी20 विश्व कप 2026 में भारत की खिताबी जीत के नायक रहे थे। सीएम विजयन ने अपने सरकारी आवास क्लिफ हाउस में संजू सैमसन को आमंत्रित किया था। सैमसन ने टी20 विश्व कप के पांच मैच खेले, जिसमें 80.25 की औसत के साथ 321 रन बनाए। वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन

सैमसन ने किया था यादगार प्रदर्शन
सैमसन ने नामीबिया के खिलाफ 22 रन और जिम्बाब्वे के विरुद्ध 24 रन की पारी खेली। इसके बाद उनके प्लेइंग इलेवन में खेलने पर सवाल खड़े होने लगे, लेकिन संजू ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध निर्णायक सुपर-8 मैच में नाबाद 97 रन की पारी खेलकर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया। सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली और भारत की जीत के हीरो बने। उनकी इस पारी के साथ भारत ने फाइनल में प्रवेश किया, जहां न्यूजीलैंड के खिलाफ संजू ने 89 रन बनाकर भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।

पारंपरिक पोशाक में दिखे सैमसन
इस समारोह में 31 वर्षीय संजू पारंपरिक पोशाक पहनकर आए थे, उन्हें मुख्यमंत्री विजयन ने एक यादगार तोहफा दिया जिस पर लिखा था, 'हम संजू विश्वनाथ सैमसन को सलाम करते हैं।' इस यादगार तोहफे में टूर्नामेंट के नॉकआउट दौर में संजू की अहम पारियों का जिक्र है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम विजयन ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, क्लिफ हाउस में भारत के गौरव और केरल के अपने खिलाड़ी, संजू सैमसन की मेजबानी करके मुझे बहुत खुशी हुई। मैंने उन तक केरल के लोगों का गहरा प्यार और खुशी पहुंचाई। उम्मीद है कि वे अपनी हाल की उपलब्धियों से ताकत हासिल करेंगे और नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे। उन्हें मेरी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
विज्ञापन

विश्व कप खिताब जीतने के बाद संजू सैमसन अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तैयारियों में जुट गए हैं, जहां इस सीजन में वह टूर्नामेंट की पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ अपना डेब्यू करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें