बच्चे के हेयर कट का वीडियो हुआ वायरल, मासूम का रिएक्शन देखकर बन जाएगा आपका दिन
- फोटो : Instagram/onroad.show
Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर कई तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। यहां पर आपको शादी से लेकर मारपीट तक वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इंटरनेट पर मासूम बच्चे के डांस और उनकी स्टाइल के वीडियो भी देखने को मिलते हैं। सोशल मीडिया पर एक मासूम बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के दिन को बना दिया है। इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और बच्चे को देखकर हंस रहे हैं।
वायरल वीडियो को देखने के बाद आपका भी दिन बन जाएगा। दरअसल, यह वायरल वीडियो एक बच्चे के बाल कटवाने का है। वीडियो में एक बच्चे को बाल कटवाते हुए आप देख सकते हैं। बाल कटवाते हुए बच्चे की प्रतिक्रिया ने लोगों के दिल को जीत लिया है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा कुर्ता और पजामा पहना हुआ है। एक शख्स ट्रिमर की मदद से उसका बाल काट रहा है। बाल काटने वाले शख्स का चेहर नहीं दिख रहा है, लेकिन बाल कटवा रहे बच्चे की प्रतिक्रिया देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के 10 वीडियो वायरल, यूजर्स हुए भावुक, बोले- डरावना
पहले शख्स बच्चे के बाल पर खूब सारा पानी छिड़कता है और ट्रिमर से बाल को काटता है। इसके बाद वह कैंची से बाल को सेट करता है। अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर onroad.show नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है।
Viral: रील बनाने के लिए युवकों ने किया कुछ ऐसा, वीडियो वायरल होते ही पहुंच गए जेल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
इस वीडियो को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं। इसके साथ ही अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। बच्चे की हंसी ने लोगों के दिल को जीत लिया है।