फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: यूरोप में भीषण गर्मी से हालत खराब, फ्रांस में एसी और कूलर के लिए मची लूट, वीडियो हुआ वायरल

Sat, 27 Jun 2026 04:49 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर फ्रांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहां एसी और कूलर खरीदने के लिए लोगों के बीच होड़ मची हुई है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? 
विज्ञापन
यूरोप में भीषण गर्मी से हालत खराब, फ्रांस में एसी और कूलर के लिए मची लूट - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: दुनिया में बढ़ते तापमान के बीच इन दिनों यूरोप पर भीषण गर्मी की मार पड़ रही है। कई यूरोपीय देशों में तापमान नए रिकॉर्ड स्थापित कर रहा है, लेकिन फ्रांस में गर्मी से सबसे ज्यादा हालत खराब है। ठंडा रहने वाले फ्रांस में ऐसे हालात हो चुके हैं कि लोगों के लिए बिना एसी और कूलिंग सिस्टम के घर में रहना कठिन हो गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर फ्रांस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर फ्रांस के वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक स्टोर के खुलते ही बाहर खड़ा होकर इंतजार कर रहे लोग अंदर घुसने लगते हैं। हर कोई सबसे पहले एसी, कूलर और दूसरे कूलिंग उपकरण खरीदने खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों को सामान लेने की इतनी जल्दी है कि जैसे स्टोर में भगदड़ मच गई हो।  

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। एक वीडियो के कैप्शन में लिखा है फ्रांस में बढ़ती गर्मी के कारण एसी और कूलर की भारी कमी हो गई है। इसी वजह से लोग जैसे ही स्टोर खुलता है, तुरंत सामान खरीदने पहुंच जाते हैं। 
विज्ञापन


Viral: फ्रेश होने के साथ गपशप भी, ढाबे के टॉयलेट का अनोखा आइडिया हुआ वायरल, देखकर लोगों का चकराया दिमाग

पड़ रही है रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना फ्रांस के चैम्बरी शहर की है। वहां पर तापमान लगातार बढ़ रहा है और कई इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। यूरोप के कई शहरों की हीटवेवे से मुश्किलें बढ़ गई हैं। आमतौर पर यूरोपीय देशों में तापमान कम रहता है और इतनी गर्मी नहीं पड़ती है। इसके कारण अधिकतर घरों में एसी नहीं लगते हैं। लेकिन इस बार गर्मी ने  रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके कारण लोगों को एसी और कूलर की जरूरत पड़ रही है। 

Viral Video: भीषण गर्मी से बचाने के लिए पेड़ो पर लगाया नेचुरल AC, इंटरनेट पर छाया चीन का अनोखा तरीका
 

Viral Video: पूरा घर ट्रक पर रखकर कर दिया शिफ्ट, न्यूजीलैंड का हैरान कर देने वाला वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले कभी फ्रांस में एसी खरीदने के लिए ऐसी भीड़ नहीं देखी। कुछ लोगों का कहना है कि यूरोप के लोगों को भी पता चल सकेगा कि गर्मी कैसी पड़ती है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें