Dogs Viral Video: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने के लिए सख्त आदेश जारी किए। देश की सर्वोच्च अदालत ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर के सभी आवारा कुत्तों को शहर के बाहर के शेल्टरों में रखा जाए। यह मामला देशभर में चर्चा का मुद्दा बना हुआ है। अब इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे लोग सुप्रीम कोर्ट के आदेश से जोड़ रहे हैं। वीडियो पर लोग जमकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर में कुछ कुत्ते को बंद करके रखा गया है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि उनमें से एक कुत्ता अंदर से ही गेट में से मुंह निकालकर उसे खोलने की कोशिश कर रहा है। वह मुंह से गेट खोलने की कोशिश कर रहा है। आप देख सकते हैं कि कई बार वह गेट को खोलने से चूक जाता है, लेकिन वह हार नहीं मानता है।
वह काफी कोशिश करने के बाद आखिरकार बाहर की तरफ से गेट को खोल देता है। इसके बाद सभी कुत्ते बाहर निकल जाते हैं। अब इस मामले को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जोड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Zara Hatke: सिर्फ एक लड़की के लिए इस स्टेशन पर रुकती थी ट्रेन, कहानी जानकर हो जाएंगे इमोशनल
वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर about__animals_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वायरल वीडियो पर एक शख्स ने लिखा है, सुप्रीम कोर्ट के आदेश की मॉक ड्रिल चल रही है। एक अन्य शख्स ने लिखा है- मिशन ऑपरेशन फ्रीडम चालू है। एक शख्स ने कहा कि डोगेश सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ तैयारी कर रहा है।
Viral Video: तीन शेरनियों के बाड़े में फंसा लड़का, जानवर ने भी मारा झपट्टा और जान पर बन आई बात, देखें वीडियो
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप इस वीडियो को देखकर क्या सोचते हैं कमेंट बाॅक्स में जरूर बताएं। एक शख्स ने लिखा है, डोगश भाई का टशन है।