फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बेटी ने 35 हजार में खरीदी ब्रांडेड बेल्ट, तो मां बोली स्कूल में पहनते हैं ये बच्चे

Tue, 15 Jun 2021 02:46 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंस्टाग्राम यूजर चाबी गुप्ता ने इस वीडियो को अपने अकाउंट से साझा किया है। इस वीडियो में चाबी अपनी मां अनिता गुप्ता को गुची ब्रांड के बेल्ट के बारे में बता रही हैं। लेकिन चाबी ने जैसे ही इस बेल्ट की कीमत अपनी मां को बताई, तो उन्होंने काफी मजेदार रिएक्शन दिया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फैशन की दुनिया बेहद ही निराली है। यहां कब और कौन सा स्टाइल ट्रेंड बन जाएगा, इसके बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। क्या अपने कभी कोई काफी महंगी ब्रांडेड फैशनेबल चीज खरीद कर अपने माता-पिता को दिखाया है? अगर दिखाया होगा, तो ये जरूर सुनने को मिला होगा कि इससे काफी बढ़िया चीज कम दाम में ही मिल जाती। कुछ ऐसा ही मामला एक वायरल वीडियो में भी देखने को मिला है। दरअसल, एक लड़की ने काफी महंगी बेल्ट खरीदी और जब उसकी मां ने इस बेल्ट को देखा, तो उन्होंने काफी मजेदार रिएक्शन दिया। सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल ही रहे इस वीडियो को देखने के बाद आप भी हंस-हंस के लोट पोट हो जाएंगे।

विज्ञापन

 

इंस्टाग्राम यूजर चाबी गुप्ता ने इस वीडियो को अपने अकाउंट से साझा किया है। इस वीडियो में चाबी अपनी मां अनिता गुप्ता को गुची ब्रांड के बेल्ट के बारे में बता रही हैं। लेकिन चाबी ने जैसे ही इस बेल्ट की कीमत अपनी मां को बताई, तो उन्होंने काफी मजेदार रिएक्शन दिया।

वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
चाबी की मां अनिता ने बेल्ट उठाकर जैसे ही उसकी कीमत के बारे में जाना, तो वो चौंक गई। चाबी ने जब बताया कि ये ये बेल्ट 35,000 रुपये का है, तो उनकी मां अनिता ने कहा कि ये यहां के लोकल मार्केट में 150 रुपये में मिल जाएग। इतना ही नहीं अनिता ने इस बेल्ट की तुलना रांची के एक स्कूल में यूनिफॉर्म के तौर पर पहने जाने वाले बेल्ट से कर दी।
 

 


 

विज्ञापन

वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
बेल्ट की इतनी कीमत सुनकर चाबी की मां अनिता बिना डांटे कैसे छोड़ देती। उन्होंने चाबी से कहा कि पैसे मिल जाए, तो बर्बाद करने लग जाती हो। हालांकि, चाबी अपनी मां का रिएक्शन देख पूरे समय हंसती ही रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें