फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को बाइक की टंकी पर बैठाकर युवक ने किया खतरनाक स्टंट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Thu, 12 Nov 2026 04:19 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में यातायात नियमों को ताक पर रखकर बाइक चलाने का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक अपनी प्रेमिका को बाइक की पेट्रोल टंकी पर बैठाकर तेज रफ्तार में हाईवे पर बाइक दौड़ा रहा है। 
विज्ञापन
प्रेमिका को बाइक की टंकी पर बैठाकर युवक ने किया खतरनाक स्टंट - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में यातायात नियमों को ताक पर रखकर बाइक चलाने का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। एक युवक अपनी प्रेमिका को बाइक की पेट्रोल टंकी पर बैठाकर तेज रफ्तार में हाईवे पर बाइक दौड़ाता दिख रहा है। अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


इसमें एक युवक अपनी प्रेमिका को बाइक की पेट्रोल टंकी पर बैठाकर तेज रफ्तार में हाईवे पर बाइक दौड़ाता नजर आ रहा है। इस दौरान युवती युवक को गले लगाए हुए दिखाई दे रही है। यातायात माह के बीच सामने आए इस वीडियो ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के रामवन गमन मार्ग का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में लाल रंग की स्पोर्ट्स बाइक पर सवार युवक ने युवती को अपनी तरफ मुंह करके पेट्रोल टंकी पर बैठा रखा है। युवती ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी है और वह युवक को गले लगाकर बैठी है। दोनों इस खतरनाक अंदाज में सड़क पर बाइक से फर्राटा भरते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन




सिर्फ 140 रुपये में पंखा बनेगा एयर प्यूरीफायर, छात्रों का अनोखा जुगाड़ हुआ वायरल, मिल चुका है ये अवॉर्ड

राहगीरों ने मोबाइल में कैद किया वीडियो

सड़क पर इस तरह का खतरनाक नजारा देखकर पीछे चल रहे कार सवार राहगीर हैरान रह गए। उन्होंने युवक की इस लापरवाही का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ, वरना बाइक का संतुलन बिगड़ने पर दोनों की जान खतरे में पड़ सकती थी।
विज्ञापन


सवारी को मंजिल तक पहुंचाते-पहुंचाते खुद सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा ऑटो चालक, जवाब सुनकर आप भी करेंगे सलाम

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान

यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी करने वाले इस वीडियो के सामने आने के बाद कौशांबी पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। वीडियो में बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर भी दिखाई दे रहा है। पुलिस इसी नंबर के आधार पर बाइक सवार युवक की पहचान करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि युवक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। यातायात माह के दौरान इस तरह की लापरवाही ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन की जरूरत को उजागर कर दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें