फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: फौजियों ने जब गाया 'बॉर्डर 2' फिल्म का गाना, सुनकर भर जाएगा आपका दिल, देखें वीडियो

Tue, 13 Jan 2026 03:50 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर कुछ फौजियों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनमें से एक फौजी 'बॉर्डर 2' फिल्म का गाना 'संदेशे आते हैं' गाते हुए नजर आ रहा है। यकीन मानिए गाना सुनने के बाद आप भी दिल से एक बार उन्हें जरूर सैल्यूट करेंगे। 
विज्ञापन
फौजियों ने गाया फिल्म 'बॉर्डर 2' का गाना - फोटो : @chakrapani_soldier_official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video:  'बॉर्डर' फिल्म का गाना 'संदेशे आते हैं' किसी की भी आंखों को नम करने के लिए काफी है। लेकिन क्या आप जानते हैं, जल्द रिलीज हो रही फिल्म 'बॉर्डर 2' फिल्म में इस आइकॉनिक गाने 'संदेशे आते हैं' को 'घर कब आओगे' नाम से रीमेक किया गया है। सोशल मीडिया पर कुछ फौजियों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनमें से एक फौजी 'बॉर्डर 2' फिल्म का गाना 'संदेशे आते हैं' गाते हुए नजर आ रहे हैं। यकीन मानिए गाना सुनने के बाद आप भी दिल से एक बार उन्हें जरूर सैल्यूट करेंगे।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में बीएसएफ के जवान चक्रपाणि नागिरी 'बॉर्डर 2' फिल्म का गाना 'संदेशे आते हैं' गाते हुए नजर आ रहे हैं। जवान चक्रपाणि ने जिस अंदाज और भाव से इस गाने को गाया है, वह किसी पेशेवर गायक से कम नहीं लगता। जवान चक्रपाणि की आवाज में जो सच्चाई और एहसास है, वह सीधे दिल को छू जाता है। जवान चक्रपाणि का गाना सुनकर ऐसा लग रहा है, मानो एक फौजी अपने घर, अपने देश और अपने साथियों की यादों को सुरों के जरिए बयां कर रहा हो। 



बीएसएफ के जवान चक्रपाणि नागिरी ने इस गीत को अपनी आवाज में गाकर सभी लोंगो का ध्यान अपनी और खींच लिया है। बता दें कि चक्रपाणि नागिरी सीमा सुरक्षा बल में तैनात हैं और अपने कर्तव्य के साथ-साथ संगीत से भी गहरा लगाव रखते हैं। चक्रपाणि की गायकी में देशभक्ति का जो रंग है, वह इस गाने को और भी खास बना रहा है। उनके सुरों में कहीं गर्व, कहीं दर्द तो कहीं अपने अपनों से दूर रहने की टीस सुनाई दे रही है। 

Viral Video: अस्पताल में एडमिट बेटी को खुश करने के लिए पिता ने किया कुछ ऐसा, वीडियो हो गया वायरल

विज्ञापन

Viral Video: न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर में महिला को दिखी पालिका बाजार-चांदनी चौक की झलक, वीडियो वायरल

जवान चक्रपाणि अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @Chakrapani_soldier_official पर अपनी गायकी से जुड़े कई वीडियो साझा करते रहते हैं, जिनमें वह अलग-अलग गीत गाते नजर आते हैं। जवान चक्रपाणि के गानों में हमेशा एक सादगी और सच्चाई झलकती है, जो लोगों को उनसे जोड़ देती है। चक्रपाणि के इस गाने को भी लोगों ने खूब पसंद किया है। जिसे अब तक हजारों लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट्स में उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- जय हिंद। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-आवाज आहे सर जय हिंद। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें