फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: गर्लफ्रेंड को 'महंगा सरप्राइज' देना बॉयफ्रेंड को पड़ा भारी, हवा में उड़ा दिया 1.65 लाख का गिफ्ट

Fri, 13 Feb 2026 03:20 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में बॉयफ्रेंड एनिवर्सरी के मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड को $2000 (1.65 लाख) रुपये की नोटों से बनी चेन गिफ्ट करता दिखाई देता है। लेकिन फिर अचानक से वे नोटों की चेन बॉक्स से अलग हो आकाश में उड़ जाती है। 
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड ने हवा में उड़ा दिया 1.65 लाख का गिफ्ट - फोटो : Freepik/@mahsharfatima86
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सरप्राइज गिफ्ट किसी को उपहार देकर आश्चर्यचकित करना होता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर सरप्राइज गिफ्ट से जुड़े एक बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एनिवर्सरी के मौके पर बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए करीब $2000 (लगभग 1.65 लाख रुपये) की नोटों से बनी खास 'मनी चेन' गिफ्ट की। लेकिन सरप्राइज की यह खुशी कुछ ही सेकंड में बड़ा झटका बन गई। जिसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। 

Viral Video: दिनदहाड़े बच्ची के गले से चेन खींच फरार हुई लड़की, CCTV फुटेज में कैद हुई शातिर चोरनी की करतूत

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एनिवर्सरी के मौके पर बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को $2000 (करीब ₹1.65 लाख) की नोटों से बनी चेन गिफ्ट करने के लिए एक रोमांटिक सरप्राइज प्लान किया था। उसने चेन को हेलियम बैलून्स से अटैच किया, ताकि बॉक्स खोलते ही चेन ऊपर उड़े। लेकिन जैसे ही गर्लफ्रेंड खुश होकर उसे गले लगाती है, सारे बैलून्स हवा में उड़ जाते हैं और पूरी मनी चेन आसमान में गायब हो जाती है। 

 
विज्ञापन


महंगा सरप्राइज देना बॉयफ्रेंड को पड़ा भारी

बॉयफ्रेंड उसके पीछे भाग कर उसे पकड़ने की कोशिश भी करता है। लेकिन नोटों से बनी चेन देखते ही देखते आकाश में खो जाती है। जिसके बाद बॉयफ्रेंड जमीन पर लेट जाता है। गर्लफ्रेंड को लगा कि यह सिर्फ दिखावे के लिए नकली नोट होंगे, पर जब बॉयफ्रेंड ने बताया कि उस चेन में असली $2000 (करीब 1.65 लाख रुपये) लगे थे, तो उसके होश उड़ जाते हैं। उसकी गर्लफ्रेंड उसे समझाने की कोशिश करती है, जिसपे वो कहता है कि, यह मेरी सैलरी थी। 


वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस

हवा में उड़ते सरप्राइज गिफ्ट के इस वीडियो को एक्स @mahsharfatima86 पर शेयर किया गया है। नोटों से बनी चेन का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, महंगा सरप्राइज। दूसरे यूजर ने लिखा, प्यार में प्लानिंग भी जरूरी है। तो वहीं कई यूजर्स इसे मजेदार लेकिन दुखद घटना बता रहे हैं। 

Viral: शादी में सिगरेट-गुटखे से हुआ मेहमानों का स्वागत, लोग बोले- फ्री में ये मिलना किसी रॉयल ट्रीट से कम नहीं

विज्ञापन

Viral Video: फेवरेट कार्टून की आवाज सुनते ही गहरी नींद से उठ बैठी बच्ची, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें