फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: भिखारी ने मंगाया ऑनलाइन खाना, डिलीवरी बॉय ने मांगा पैसा, उसके जवाब ने इंटरनेट पर लोगों को हैरत में डाला

Wed, 04 Feb 2026 11:20 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video:  वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे लेटा एक भिखारी ऑनलाइन ऑर्डर करके खाना मंगाता है। जिसके बाद वो डिलीवरी बॉय से कुछ ऐसा कहता है, जिसे सुनकर डिलीवरी वाला चौंक जाता है। 
विज्ञापन
भिखारी ने किया ऑनलाइन खाना ऑर्डर - फोटो : Freeik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो यूजर्स को काफी पसंद आने के साथ हैरान भी कर जाते हैं। हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें सड़क किनारे लेटा भिखारी ऑनलाइन ऑर्डर करके खाना मंगाता है। जिसके बाद वो डिलीवरी बॉय से कुछ ऐसा कहता है, जिसे सुनकर डिलीवरी वाला चौंक जाता है। 

विज्ञापन


Viral Video: बच्चे ने जुगाड़ से साइकिल को बना दिया बुलेट बाइक, वीडियो देख घूम जाएगा आपका दिमाग

Viral Video: साइकिल मिस्त्री के बेटे को मिली सरकारी नौकरी, ज्वाइनिंग लेटर देख छलक पड़े पिता के आंसू

विज्ञापन

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, डिलीवरी बॉय कस्टमर को फोन लगा कर पूछता है कि कहां हो। कस्टमर कहता है, लेटा हुआ हूं। इस पर डिलीवरी वाला चौंक जाता है और ये सोचकर ही परेशान हो जाता है कि कस्टमर सड़क पर लेट कर क्या कर रहा है। उसे देखकर डिलीवरी बॉय शॉक में था, क्योंकि वो एक भिखारी था।


डिलीवरी बॉय, भिखारी से पूछता है, कि क्या आपने ही ऑर्डर किया है? ये सुनकर भिखारी को गुस्सा आ जाता है, तो वो डिलीवरी बॉय से बोला, क्या मैं नहीं ऑर्डर कर सकता हूं? इस पर डिलीवरी बॉय तुरंत उसकी बात पर राजी हो गया। भिखारी ने ऑनलाइन पेमेंट किया वो भी 50 रुपये एक्स्ट्रा। डिलीवरी बॉय ने कहा ऐसा क्यों, तो वो बोला इतनी ठंड में काम कर रहे हो टिप रख लो। 

 


डिलीवरी बॉय और भिखारी के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @fardeenonduty_ पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक कई लोगों ने देखा और लाइक भी किया है और तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, अब भिखारी कौन हुआ दूसरे यूजर ने लिखा, भाई वो दिल का अमीर है। तो वहीं कई यूजर्स इसे स्क्रिप्टेड बता रहे हैं।

Viral Video: वाइल्डबीस्ट का शिकार करने वाले थे मगरमच्छ, आखिरी मिनट में पहुंचा हिप्पो और ऐसे पलट दी बाजी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें