फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA Warm up: भारत ने अभ्यास मैच में द.अफ्रीका को हराया, बल्लेबाज चमके; शिवम महंगे साबित हुए

Wed, 04 Feb 2026 10:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई

सार

IND vs SA T20 World Cup Warm up Match: भारत ने टी20 विश्व कप में अपना अभियान शुरू करने से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच खेला। भारत ने इस दौरान बल्लेबाजी संयोजन में बदलाव किए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने अभ्यास मुकाबले में गेंदबाजी नहीं की।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप से पहले अभ्यास मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 30 रनों से हराया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 240 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में सात विकेट पर 210 रन बनाए। भारत के लिए इस मैच में बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन गेंदबाज अंत में महंगे साबित हुए, विशेषकर शिवम दुबे के ओवर से काफी रन लुटे। दक्षिण अफ्रीका के लिए इस मैच में ट्रिस्टन स्टब्स ने सबसे ज्यादा 21 गेंदों पर एक चौका और चार छक्के की मदद से नाबाद 45 रन बनाए।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की पारी
अर्शदीप सिंह ने जॉर्ज लिंडे को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। लेकिन कप्तान एडेन मार्करम और रेयान रिक्लेटन ने अच्छी पारियां खेली। मार्करम 19 गेंदों पर 38 रन और रिक्लेटन 21 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए। डेवाल्ड ब्रेविस को हालांकि शिवम दुबे ने अपना शिकार बनाया जो दो रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका के लिए अभिषेक शर्मा ने दो विकेट झटके, जबकि डेविड मिलर ने 13, मार्को यानसेन ने 31 और कॉर्बिन बॉश ने नाबाद दो रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला। 

ईशान-अभिषेक ने की ओपनिंग
भारत के लिए अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन बल्लेबाजी के लिए उतरे। भारत को इन दोनों की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई और पांचवें ओवर में ही टीम का 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया। भारत ने विश्व कप से पहले अभ्यास मैच में ओपनिंग संयोजन में बदलाव किया और संजू सैमसन की जगह ईशान को ओपनिंग करने भेजा। ईशान ने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए पचासा लगाया। ईशान किशन ने महज 20 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। ईशान ने 20 गेंदों पर दो चौकों और सात छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। अर्धशतक लगाने के बाद टीम प्रबंधन ने ईशान को वापस बुलाया और वह रिटायर आउट हुए।

अभिषेक लय में दिखे
अभिषेक शर्मा अभ्यास मैच में भी लय में नजर आए। उन्होंने 18 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए जिसके बाद उन्हें वापस ड्रेसिंग रूम में बुलाया गया। वहीं, तिलक ने शानदार वापसी की, लेकिन वह अर्धशतक लगाने से चूक गए। तिलक वर्मा ने 19 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए। तिलक को मार्को यानसेन ने बोल्ड किया। वहीं, सूर्यकुमार यादव 16 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए। रिंकू सिंह ने 16 रन बनाए।

सैमसन को नहीं मिला बल्लेबाजी का न्योता
भारत के लिए अभ्यास मैच में आठ बल्लेबाजों को बल्लेबाजी का न्योता मिला। दिलचस्प बात यह रही कि संजू सैमसन को बल्लेबाजी के लिए नहीं उतारा गया। सैमसन खराब फॉर्म में चल रहे हैं, लेकिन उन्हें अभ्यास मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। यहां तक कि हर्षित राणा को आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने 10 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 30 रन बनाए। वहीं, अक्षर पटेल ने 23 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 35 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, एनरिच नॉर्त्जे और क्वेना मफाका को एक-एक विकेट मिले।

वॉशिंगटन सुंदर की वापसी
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। इस मैच के लिए वॉशिंगटन सुंदर और तिलक वर्मा भी भारतीय टीम में शामिल हैं। ये दोनों खिलाड़ी चोटिल हो गए थे जिस कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाए थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान इस बात की पुष्टि कर दी थी कि अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन पारी का आगाज करेंगे।
विज्ञापन

अभ्यास मैच के लिए दोनों टीमें:
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव।
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयान रिक्लेटन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, जॉर्ज लिंडे, कॉबिन बॉश, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिच नॉर्त्जे, कगिसो रबादा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें