हर किसी का सपना होता कि अच्छी नौकरी और बड़ा पद मिले। विशेष तौर पर आईटी सेक्टर में नौकरी को प्रतिष्ठित करियर माना जाता है। लेकिन महिला ने अपने जीवन में ऐसा फैसला लिया, जिसने किसी को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। एक कंपनी में महिला आईटी मैनेजर थी। अब वह नौकरी छोड़कर ऑटो चला रही है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वो पहले से ज्यादा खुश हैं और 60 हजार से ज्यादा कमा रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कहानी वायरल हो रही है।
बिजनेसमैन और कंपनी के सीईओ नेजरिन मिधलाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपना अनुभव शेयर किया है। उन्होंने बताया कि एक उनकी एक महिला ऑटो चालक से मुलाकात हुई। उनका कहना है कि पहली नजर में महिला आत्मविश्वासी, खुशमिजाज और अपने काम से संतुष्ट नजर आई। उन्होंने महिला से उसके काम और जीवन के बारे में सवाल किया है, फिर जवाब सुनकर वो हैरान हो गए।
आईटी इंडस्ट्री में मैनेजर के पद पर किया 9 साल तक काम
महिला ने बताया कि वह पहले करीब 9 साल तक आईटी इंडस्ट्री में मैनेजर के पद पर तैनात थीं। उनके पास अच्छी नौकरी, सम्मानजनक पद और बेहतर करियर था। बाहर से देखने पर उनकी जिंदगी सफल दिखती थी, लेकिन हकीकत कुछ और थी। नौकरी के साथ उन्हें लगातार तनाव, दबाव और चिंता भी थी। लंबे समय तक ऑफिस का काम, लगातार मीटिंग, लक्ष्य पूरे करने का दबाव और मानसिक तनाव उनकी दिनचर्या में शामिल हो गए थे। वह महसूस करने लगी थीं कि वो नौकरी तो कर रही हैं, लेकिन अपनी जिंदगी का सुख नहीं ले पा रही हैं।
Kedarnath Dham: क्यों महिला ने कहा मत आना केदारनाथ धाम? अनुभव बताते हुए रोने लगी बाबा भोले की भक्त
मानसिक शांति के लिए छोड़ दी नौकरी
काफी सोच और विचार के महिला ने आईटी सेक्टर की नौकरी को अलविदा कह दिया। इसके बाद वह ऑटो चलाने लगी है। उनके लिए यह फैसला कठिन था, क्योंकि अधिकतर अच्छी नौकरी छोड़ने के बारे में फैसला नहीं ले पाते। लेकिन महिला ने पैसा और पद से अधिक अपनी मानसिक शांति और खुशी को अहमियत दिया। उन्होंने कहा कि वह पहले की तुलना में कहीं अधिक खुश, स्वतंत्र और संतुष्ट हैं।
Most Poisonous Bird: ये है दुनिया का सबसे विषैला पक्षी, काले-नारंगी रंग में छिपा है खतरनाक जहर
उन्होंने बताया कि अपनी सुविधा के अनुसार काम करती हैं। वह ऑटो चलाकर खुद 60 हजार रुपये कमा लेती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि किसी बॉस के निर्देशों पर काम नहीं करना पड़ता है। बिजनेसमैन नेजरिन मिधलाज भी काफी प्रभावित हुए। सोशल मीडिया पर लोग महिला की तारीफ कर रहे हैं।