धरती से सूरज की फोटो खींच रहा था फोटोग्राफर, तभी कैमरे में कैद हुआ ऐसा कुछ
- फोटो : Instagram@cosmic_background
Viral Photo: अमेरिकी फोटोग्राफर ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) की एक तस्वीर खींची है, जिसने लोगों को चौंका दिया। तस्वीर में दिख रहा है कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन सूर्य के सामने से गुजर रहा है और सूरज से तेज सौर ज्वालाएं (सोलर फ्लेयर) निकल रही है। फोटोग्राफर एंड्रयू मैकार्थी ने इस शानदार नजारे को अमेरिका के एरिजोना राज्य में सोनोरन रेगिस्तान के बीच अपने कैमरे में कैद किया।
एंड्रयू मैकार्थी को सूरज और चांद की बेहद विस्तृत और खूबसूरत तस्वीरें खींचने के लिए जाना जाता है। उन्होंने बताया है कि उनके पसंदीदा शॉट्स में से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की तस्वीर एक है। इसमें एक साथ दो घटनाओं को उन्होंने कैद किया है। पहली आईएसएस सूरज के सामने से गुजर रहा है और दूसरी उसी समय एक शक्तिशाली सोलर फ्लेयर का फूटना।
एंड्रयू की तरफ से इस फोटो को 'Kardashev Dreams' नाम दिया गया। यह सोवियत खगोलशास्त्री निकोलाई कार्दाशेव को समर्पित है। उन्होंने ही यह पैमाना बनाया था जिससे यह मापा जाता है कि किसी सभ्यता का तकनीकी रूप से कितना विकास हुआ है।
Saanp Ka Video: बिल्ली के बच्चे को जिंदा निगल गया कोबरा सांप, वायरल वीडियो देखकर कांप जाएगी आपकी रूह
एंड्रयू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @cosmic_background पर इस फोटो को बीते महीने शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन लिखा, 'आईएसएस के ट्रांजिट का इंतजार कर रहा था, तभी एक सनस्पॉट में फ्लेयर फूट पड़ा और यह जिंदगी का सबसे यादगार शॉट मिल गया। उन्होंने आगे कहा कि अब तक की मेरी सबसे विस्तृत सोलर ट्रांजिट फोटो है। इससे यह पता चलता है कि सूरज के मुकाबले हमारी सबसे बड़ी स्पेस टेक्नोलॉजी भी कितनी छोटी है।
Japanese Baba Vanga: क्या 5 जुलाई को आएगी विनाशकारी तबाही? जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से दहशत में दुनिया
इस शॉट को लेना आसान नहीं था। एंड्रयू ने बताया कि जब उन्होंने यह तस्वीर खींची, तब बाहर का तापमान 121°F (करीब 49.5°C) था। इतनी गर्मी में उनके टेलीस्कोप और कंप्यूटर हीटिंग से बचें, इसके लिए उन्होंने आइस पैक्स और थर्मोइलेक्ट्रिक कूलर का इस्तेमाल किया। अब उनकी यह तस्वीर वायरल हो रही है।