फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Song Video: लोकल ट्रेन में लड़की ने बिखेरा जादू, गाया अगर तुम साथ हो गाना, आवाज ने जीता लोगों का दिल

Sun, 19 Apr 2026 12:56 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Song Video: लोकल ट्रेन में सफर के दौरान एक लड़की अपनी आवाज का जादू बिखेरा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लड़की ने सुरीली आवाज गाना गया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Song Video: कहा जाता है कि असली हुनर को किसी बड़े मंच, भीड़ की जरूरत नहीं होती है। दिल से निकली एक सच्ची आवाज ही काफी होती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जो इस बात को बखूबी साबित करता है। वीडियो में एक लड़की गाना गा रही है जिसने अपनी आवाज से लोगों को दीवाना बना दिया है। 

विज्ञापन


लड़की का नाम ज्योति मजूमदार है, जो लोकल ट्रेन में सफर कर रही है। इस दौरान अचानक गुनगुनाने लगती हैं। जहां आमतौर पर देखा जाता है कि ट्रेन का माहौल शोर और भागदौड़ से भरा रहता है, तो वहीं ज्योति की सुरीली आवाज सुनते ही मानो पूरा डिब्बा कुछ पल के लिए थम सा जाता है।

पहले तो यात्री चौंक जाते हैं, लेकिन कुछ पल में उनकी सुरीली आवाज सभी को अपनी तरफ आकर्षित लेती है। कुछ लोग मोबाइल में वीडियो बनाने लगते हैं, तो कुछ मुस्कुराते हुए उस पल को महसूस करते हैं। कुछ लोग तो आंखें बंद कर मानो उस संगीत में खो गए हैं। 
विज्ञापन





Zara Hatke: क्यों लोग सूटकेस पर बनवा रहे हैं अजीब चेहरे? एयरपोर्ट का वीडियो हुआ वायरल, क्या है अनोखा ट्रेंड?

साधारण यात्रा के दौरान अचानक अचानक शुरू हुआ गाना कुछ ही पल में खास बन गया। इस सहजता ने वीडियो को और भी खास बना दिया है। ज्योति ने अपने गाने से लोगों का दिल जीत लिया है। उनकी आवाज में एक अलग तरह की खास बात ह और गहराई है, वो लोगों के सीधे दिल तक पहुंचती है।




Viral: भारतीय बच्चों ने गाया यूएई का राष्ट्रगान, वीडियो हुआ वायरल, क्राउन प्रिंस ने की तारीफ

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि आवाज दिल को छू जाती है। एक अन्य ने लिखा है कि असली हुनर कहीं भी चमक सकता है। ज्योति मजूमदार के इंस्टाग्राम पर ट्रेन में गाना गाने के कई वीडियो हैं, जिसमें अलग-अलग गाना गा रही हैं। उनकी आवाज ने लोगों को दीवाना बना दिया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें