पाकिस्तान में दशहरा पर बनाया ऐसा रावण, देखकर लोगों की छूटी हंसी
- फोटो : instagram
भारत में दशहरा का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। दशहरा के दिन रावण के पुतला जलाने के कई वीडियो सामने आए हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी दशहरा का त्याहोर मनाया गया और वहां पर भी रावण का पुतला फूंका गया। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान में जलाए गए रावण के पुतले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस रावण के पुतले को देखकर लोग हंस हंसकर लोटपोट हो रहे हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर ने रावण के पतुले का वीडियो शेयर किया है। पाकिस्तान में बने रावण के पुतले को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। पुतला कुछ अनोखे अंदाज में डिजाइन किया गया था। कपड़ों से लेकर पैटर्न तक का लोग मजाकर उड़ा रहे हैं।
वीडियो बनाने वाला शख्स रावण के पुतले के पास खड़ा है और बताता है कि पाकिस्तान में दशहरा कुछ ऐसे मनता है। दशहरे के दौरान जैसे भारत में मैदानों में लोग रवाण दहन देखने के लिए आते हैं, ठीक उसी तरह पाकिस्तान में भी होता है। वहां पर भी रावण दहन से पहले खूब भीड़ जमा होती है। इन सबके बीच राम और लक्ष्मण भी नजर आते हैं। वो वैन में बैठकर आगे बढ़ते नजर आ आते हैं।
वायरल वीडियो: पत्नी ने नहीं की बात तो 25 हजार वोल्ट के तारों पर चढ़ गया शख्स, फिर शुरू हुआ शोले स्टाइल ड्रामा
दरअसल, पाकिस्तान में जलाने के लिए बनाए गए रावण को कुछ-कुछ वर्दी जैसे कपड़े पहनाए गए हैं, जो पाकिस्तानी ड्रेस सलवार कमीज की तरह दिख रहे हैं। पुतला अपने हाथ कमर पर रखे हुए है।
10 घंटे की फ्लाइट में सीट को लेकर हुआ बवाल, महिला की हरकत देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
वीडियो में रावण के रूप को देखकर लोग हंस हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि रावण नहीं खान बाबा ज्यादा लग रहे हैं, दूसरे शख्स ने कहा कि रावण को भी पठानी सूट पहना दिया।