फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में खेती करना काफी महंगा, हिंदू युवक ने बताई किसानों की परेशानी, खाद-बीज के दाम सुनकर लोग हैरान

Tue, 24 Nov 2026 07:49 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी हिंदू युवक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसने पाकिस्तान में किसानों की परेशानी के बारे में बताया है। 
विज्ञापन
पाकिस्तान में खेती करना काफी महंगा, हिंदू युवक ने बताई किसानों की परेशानी - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में महंगाई और आर्थिक बदहाली की अक्सर चर्चा होती रहती है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी हिंदू युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। खेत में खड़े होकर खेती-किसानी की समस्याएं बताने वाले इस युवक ने जय श्री राम कहकर लोगों को संबोधित किया और अपनी बात शुरू की। वीडियो में उसने बताया कि पाकिस्तान में किसानों के लिए खेती करना लगातार मुश्किल होता जा रहा है। खेती की लागत बढ़ रही है, जबकि इसके मुकाबले किसानों की कमाई काफी कम रह गई है।

विज्ञापन


खेती से चलता है कई परिवारों का गुजारा

वायरल वीडियो में युवक खुद को पाकिस्तानी हिंदू बताता है। उसका कहना है कि पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के कई परिवार खेती-किसानी पर निर्भर हैं। खेती से होने वाली कमाई से ही उनके घरों का खर्च चलता है। लेकिन बीज, खाद और अन्य कृषि सामग्री की कीमतों में बढ़ोतरी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

युवक के मुताबिक, किसान दिन-रात खेतों में मेहनत करते हैं, लेकिन तमाम खर्च निकालने के बाद उनके पास बचत के लिए बहुत कम पैसा रह जाता है। उसने खेती से होने वाले मुनाफे का जिक्र करते हुए दावा किया कि किसान को करीब 25 फीसदी हिस्सा मिलता है और इसी रकम में खेती से जुड़े खर्च भी पूरे करने पड़ते हैं।
विज्ञापन






शादी में बुलडोजर पर चढ़ीं लड़कियां और भोजपुरी गाने पर लगाने लगीं ठुमके, वीडियो देखकर लोगों के उड़े होश

50 किलो डीएपी खाद की बोरी की कीमत 17 हजार रुपये

वीडियो में युवक खाद की बोरी दिखाते हुए उसकी कीमत बताता है। उसके दावे के मुताबिक, पाकिस्तान में 50 किलो डीएपी खाद की एक बोरी करीब 17 हजार रुपये में मिल रही है। इतना ही नहीं, 100 किलो गेहूं के बीज की बोरी की कीमत भी वह लगभग 17 हजार रुपये बताता है।

प्रेग्नेंट महिला ने बाइक सवार से मांगी मदद, कैब बुक कराने की बात पर खुली ऐसी पोल, जानकर हो जाएंगे हैरान

इन कीमतों के चलते किसानों को फसल की बुआई से पहले ही बड़ी रकम खर्च करनी पड़ती है। इसके बाद खेत की जुताई, सिंचाई, मजदूरी और फसल की देखभाल का खर्च अलग से उठाना पड़ता है। ऐसे में छोटे किसानों के लिए खेती से अच्छा मुनाफा कमाना चुनौती बनता जा रहा है।

फुटपाथ पर बाइकर्स की मनमानी पर भारी पड़ीं 3 लड़कियां, बिना कुछ कहे सिखाया ट्रैफिक नियमों का ऐसा पाठ

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के किसानों की आर्थिक स्थिति और खेती की बढ़ती लागत को लेकर बहस छिड़ गई है। कई लोगों का कहना है कि जब खेती शुरू करने के लिए ही इतना पैसा लगाना पड़े, तो छोटे किसानों के लिए परिवार का खर्च चलाना भी मुश्किल हो सकता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें