फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: भारत में पहली बार नजर आया ऐसा भालू, आईएफएस अधिकारी ने बताया- बेहद दुर्लभ, जानिए इसकी खासियत

Mon, 15 Jan 2024 03:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, आप दुर्लभ तिब्बती भूरे भालू की पहली तस्वीर देख रहे हैं। भारतीय वन्य जीवों में एक और उपप्रजाति जुड़ गई है।
विज्ञापन
Rare Tibetan Brown Bear sighted in Sikkim - फोटो : Twitter @ParveenKaswan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजब-गजब: हम लोगों में अधिकतर लोगों ने भालू देखा होगा। अभी तक आपने लंबे-लंबे बालों वाले काले रंग के भालू को देखा होगा, लेकिन भारत में पहली बार तिब्बती भूरा भालू देखा गया है। सिक्किम वन विभाग और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया ने सिक्किम के पहाड़ी इलाकों में इस दुर्लभ प्रजाति के भालू को अपने कैमरे में कैद किया है। भारतीय वन सेवा के अधिकारी परवीन कासवान (IFS Parveen Kaswan) ने इसे बेहद दुर्लभ बताते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। 

विज्ञापन


भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, आप दुर्लभ तिब्बती भूरे भालू की पहली तस्वीर देख रहे हैं। भारतीय वन्य जीवों में एक और उपप्रजाति जुड़ गई है।

उन्होंने आगे कहा कि इस जानवर को सिक्किम फॉरेस्ट डिपार्टमेंट और WWF के संयुक्त प्रयास से सिक्किम के ऊंचे इलाकों में इसे कैमरे में कैद किया गया है। यानी अभी बहुत सारा भारत घूमना बाकी है।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि  मंगन जिले के हाई एल्टीट्यूड वाले इलाके पुचुंग लछेन्पा में कैमरे लगाए गए थे और दिसंबर 2023 में रात के समय इसमें भालू को रिकॉर्ड किया गया है। यह भूरे रंग के भालू अपनी शक्ल, आवास और व्यवहार के मामले में आम तौर पर मिलने हिमालयी काले भालू से बहुत अलग है।

टाइम ट्रैवल: 2804 की दुनिया देखकर लौटा शख्स, बताया- मानव इतिहास में सबसे भयानक साल होगा 2024, कब-कब मचेगी तबाही



उन्होंने बताया कि सर्वाहारी उच्च ऊंचाई वाले अल्पाइन जंगलों, घास के मैदानों और 4000 मीटर से ऊपर के मैदानों में रहता है। यह पौधों को खाते हैं और जिंदा रहते हैं।

इस गांव के लोगों ने बना लिया अपना सूरज, महीनों तक नहीं रहती थी धूप, जानिए कैसे किया इतना बड़ा काम

तिब्बती भूरे भालू को तिब्बती नीले भालू के तौर भी जाना जाता है। यह दुनिया में भालू की सबसे दुर्लभ उप-प्रजातियों में से एक है। जंगलों को यह कभी नहीं दिखाई दिए हैं। सबसे खास बात यह है कि भारत में पहली बार यह देखा गया है। नेपाल, भूटान और तिब्बती पठार में इसे कई बार कैमरे में कैद किया गया है। पश्चिमी हिमालय, काराकोरम, हिंदू कुश, पामीर, पश्चिमी कुनलुन शान और दक्षिणी एशिया में तियान शान पर्वतमाला पर इनकी काफी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें