फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral News: दूल्हे के साथ दुल्हन की सहेलियों ने किया कुछ ऐसा, रोते हुए भाग गया लड़का, शादी भी टूट गई

Thu, 15 Jun 2023 04:13 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

लड़की की सहेलियां और कुछ महिलाएं लड़के से हंसी मजाक करने लगीं। इसके बाद लड़का रोने लगा और घर से बाहर भाग गया।
विज्ञापन
groom left wedding venue - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral News: शादी में दुल्हन की बहन और सहेलियां दूल्हे के साथ जमकर हंसी मजाक करती हैं। कभी-कभी दूल्हा मजाक से परेशान होकर नाराज हो जाता है, लेकिन बिहार से एक अजीबगरीब मामला सामने आया है। यह पूरा मामला राज्य के छपरा जिले के मढ़ौरा थाना के मिर्जापुर का है। यहां पर शादी के लिए आया दूल्हा मंडप में जाने से पहले ही रोते हुए भाग गया। यहां पर पतिला गांव के एक लड़के की शादी मिर्जापुर की रहने वाली युवती के साथ तय हुई थी। 

विज्ञापन


लड़का बारात लेकर लड़की के घर 11 जून को पहुंचा था। लड़की के घर वालों ने बारात का स्वागत किया और द्वार पूजा के बाद वरमाला भी संपन्न हो गया। इसके बाद शादी की रस्म को पूरा करने के लिए मंडप में लड़के को बुलाया गया। इसके बाद से मामला बिगड़ने लगा। 

लड़कियों के मजाक पर रोने लगा दूल्हा

लड़की की सहेलियां और कुछ महिलाएं लड़के से हंसी मजाक करने लगीं। इसके बाद लड़का रोने लगा और घर से बाहर भाग गया। दूल्हे की यह हरकत देख लड़की ने शादी से मना कर दिया। काफी मनाने के बाद भी लड़की ने उस लड़के से शादी करने से साफ मना कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से घराती-बाराती सभी हैरान हो गए। 
विज्ञापन


Sinking Cities: डूब जाएंगे मुंबई समेत दुनिया के ये बड़े शहर? नहीं बचेगा कोई नामो-निशान

जममर हुआ हंगमा

लड़की के शादी से मना करने के बाद जमकर हंगामा हुआ। दूल्हे पक्ष के कुछ युवक हंगामा करने लगे। इसके बाद लड़की के परिजनों ने दूल्हे और उसके पिता समेत बारातियों को बंधक बना लिया। इसके बाद वह दहेज का सभी सामान वापस मांगने लगे। मामला बिगड़ता देख गांव के लोगों द्वारा कहने पर लड़के वालों ने सामान करने का फैसला किया। 

नासा ने अंतरिक्ष में उगे फूल की साझा की तस्वीर, फोटो देख आश्चर्य करेंगे आप

आखिर क्यों रोने लगा लड़का

वरमाला स्टेज पर दूल्हे की हरकत देखकर लड़की को शक हो गया। उसने सोचा लड़का पागल है। इसलिए उसने शादी से पहले अपनी सहेलियों को दूल्हे के पास भेज दिया। लड़ृकियां दूल्हे से हंसी मजाक करने लगीं। लड़की को जिस बात का डर था लड़का वैसा ही निकला। इसके बाद दूल्हे को बारात लेकर वापस जाना पड़ा। 

Serbian Dancing Lady: सड़कों पर डांस करती है भूतिया औरत, देखने वाला नहीं बचता है जिंदा!

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें