फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'न मारो बाबू, न मारो...', कुत्तों के लिए रखी रोटियां खा लीं तो लाठी लेकर टूट पड़ा शख्स, गिड़गिड़ाती रही महिला

Sun, 27 Sep 2026 02:03 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर एक झकझोर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि भूख से तड़प रही एक बुजुर्ग महिला ने कुत्तों के लिए रखी रोटियां खा लेती है, तो एक शख्स डंडा लेकर पीटने पहुंच जाता है। 
विज्ञापन
भूख से तड़पती महिला ने कुत्तों के लिए रखी खाईं रोटियां, तो लाठी लेकर टूट पड़ा शख्स - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट की भूख इंसान से क्या करवा देती है। कभी-कभी लोगों को भूख लगी होती है और खाने को मिलता है, तो कूड़े में पड़ी रोटी भी उठाकर खा लेते हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो वायरल होते हैं, जो दिल को झकझोर रख देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया है। इसे देखने के बाद आपके आंखों में आंसू आ जाएंगे। वीडियो में एक बुजुर्ग महिला दिख रही हैं। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने कुत्तों के लिए रखीं रोटियां उठा लीं। इसके बाद ऐसा कुछ हुआ है, जिसने लोगों के आंखों में आंसू ला दिए हैं। लोगों का कहना है कि इंसानियत मर चुकी है और लोगों में बिल्कुल दया का भाव नहीं है। 

विज्ञापन


रोटियां उठाने पर डंडा से पीटने पहुंचा शख्स! 

वायरल वीडियो सोशल मीडिया शेयर करते हुए दावा किया गया है कि कुछ रोटियां कुत्तों को खिलाने के लिए रखी हुई थीं। इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला ने उन रखी रोटियों को उठा लिया और उन्हें खाने लगीं। इसके बाद एक शख्स डंडा लेकर महिला की तरफ आने लगता है, जो वीडियो में दिख रहा है। बुजुर्ग महिला काफी परेशान और डरी नजर आ रही हैं। वह शख्स के सामने हाथ जोड़ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह अपने बचाव के लिए लाठी भी आगे करती दिख रही हैं। 

बुजुर्ग महिला रोते-रोते शख्स से विनती करती हैं, न मारो बाबू… हमरा के न मारो! हालांकि, वायरल वीडियो कब और कहां का है और इसमें किए गए दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में दिखाई दे रही घटना के पीछे की पूरी वजह और इसमें शामिल लोगों की पहचान भी साफ नहीं है। 
विज्ञापन





शराब की दुकान में घुसा बंदर, फिर जो हुआ उसे देख छूट जाएगी हंसी, लोगों ने किए मजेदार कमेंट

सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद लोगों ने कहा है कि अगर भूखी बुजुर्ग महिला ने गलती से कुत्तों की रखी रोटियां उठा ली थीं, तो उन्हें समझाकर भी बात खत्म की जा सकती थी। सोशल मीडिया पर लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं कि कुछ रोटियों के लिए बुजुर्ग महिला के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया गया? कई लोगों ने तर्क देते हुए कहा है कि जानवरों के लिए खाना रखना अच्छी बात है, लेकिन अगर कोई इंसान भूखा है तो उस स्थित को समझना चाहिए। 

दिल्ली: ऑटो चालक की दरियादिली ने जीता विदेशी महिला का दिल, फिर हुआ कुछ ऐसा, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक शख्स ने कहा कि दो रोटी के लिए बुजुर्ग महिला के साथ ऐसा व्यवहार करना ठीक नहीं है। एक शख्स ने कहा कि अगर महिला भूखी थीं, तो ऐसे व्यवहार करने की जगह उन्हें खाना खिलाया जा सकता है। एक शख्स ने कहा हमारे समाज में इंसानियत मर चुकी है। 

डिस्क्लेमर: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई है। वीडियो के साथ किए दावे की amarujala.com स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें