बच्ची का अनोखा हुनर देखकर हर कोई हैरान, जीभ को नाक और ठोड़ी तक पहुंचा लेती है
- फोटो : एक्स
सोशल मीडिया पर हर दिन ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें लोगों के हुनर देखने को मिलते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो देखकर अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल है। यह केरल के मलप्पुरम की एक छोटी बच्ची का वीडियो है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। बच्ची अपनी जीभ को इस तरह मोड़ती है कि देखकर लोग हैरान हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह अपनी जीभ को नाक की नोक और ठोड़ी तक पहुंचाती है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो को शेयर किया गया था है। इसमें बच्ची पूरे आत्मविश्वास और मुस्कान के साथ अपनी जीभ को अलग-अलग तरीके से मोड़कर दिखा रही है। बच्ची की जीभ असामान्य लचक देखकर लोग कोई जादू या चमत्कार बता रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए इसके बारे में जानकारी दी गई है।
वीडियो को शेयर करते हुए बताा गया है कि यह वीडियो केरल के मलप्पुरम का है। बच्ची अपनी जीभ को जिस असाधारण तरीके से मोड़कर नाक की नोक और ठोड़ी तक पहुंचा रही है, उसे देखकर लोग हैरान हैं।
मध्य प्रदेश: जिस काम के लिए लोग उड़ाते थे शख्स का मजाक, उसी मेहनत ने दिलाया विदेश में जॉब ऑफर
पोस्ट में दावा किया है कि दरअसल, अपनी जीभ को इस तरह नाक तक पहुंचाने की क्षमता को मेडिकल टर्म में 'गोरलिन साइन' (Gorlin Sign) कहा जाता है। यह कोई बीमारी या जादू नहीं, बल्कि जीभ की असामान्य लचक और उसे नियंत्रित करने की प्राकृतिक क्षमता से जुड़ी एक दुर्लभ विशेषता है।
लंदन की मेट्रो में अचानक शुरू हुई दो चूहों की लड़ाई, लोग बोले- प्लेटफॉर्म पर चल रहा बॉक्सिंग टूर्नामेंट
मलप्पुरम की इस बच्ची की खासियत सिर्फ इतनी ही नहीं है। उसकी इस असाधारण जीभ की लचक और क्षमता के चलते उसका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज होने की बात सामने आई है।
श्रीकृष्ण बने बच्चे का वीडियो हुआ वायरल, क्रिएटिव ड्रेसिंग पर फिदा हुआ इंटरनेट, लोग बोले- वाह
वीडियो वायरल होने के बाद लोग जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कई लोगों ने बच्ची के हुनर की तारीफ की है। कुछ लोगों का कहना है यह बेहद दुर्लभ मामला है। एक शख्स का कहना है कि यह देखकर अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। हालांकि, amarujala.com इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।