फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 महीने तक पिता से छिपाया नौकरी जाने का दुख, जब बताई सच्चाई तो पिता के जवाब ने नम कर दी बेटे की आंखें

Sun, 01 Nov 2026 06:56 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सोशल मीडिया पर अपनी कहानी बताई है, जो तेजी से वायरल हो रही है। उन्होंने नौकरी जाने अपने पिता से यह बात दो महीने तक छिपाई। फिर जो हुआ वो बेहद भावुक करने वाला है।
विज्ञापन
2 महीने तक पिता से छिपाया नौकरी जाने का दुख, जब बताई सच्चाई तो पिता के जवाब ने नम कर दी बेटे की आंखे - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीवन में कभी-कभी ऐसा वक्त आता है, जब लगता है कि पूरी मेहनत बेकार हो गई। जब किसी के अच्छी नौकरी और बेहतर भविष्य के सपने टूट जाते हैं, तो उसे लगता है कि उसकी सारी मेहनत बेकार हो गई। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ भी कुछ ऐसा हुआ है। वह ब्रिटेन में एक बड़ी कंपनी में नौकरी करते थे, लेकिन छंटनी के कारण उनकी नौकरी चली गई। नौकरी जाने के बाद वह पूरी टूट गए,लेकिन दोन महीने तक अपने परिवार को इस बारे में कुछ नहीं बताया। दो नहीने बाद आखिरकार उन्होंने अपने पिता को नौकरी जाने की बात बताई। पिता का जवाब सुनकर इंजीनियर की सभी चिंताए दूर हो गई। 

विज्ञापन


गोरखपुर के रहने वाले मोहम्मद कैश अंसारी ने IIIT ऊना से इंजीनियरिंग की थी। इसके बाद उन्होंने भारत में एक कंपनी में काम किया। फरवरी 2024 में उन्हें एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी मिली। वह ब्रिटेन के स्कॉटलैंड स्थित ग्लासगो चले गए, जहां उन्होंने करीब ढाई साल तक काम किया। लेकिन जुलाई में कंपनी ने छंटनी की और सबकुछ बदल गया। 

कैश ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नौकरी जाने का पूरा अनुभव शेयर कियाहै, जो वायरल हो गया है। उन्होंने बताया कि 8 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे वह ऑफिस गए। उनके दिमाग में दिनभर के काम और मीटिंग्स की योजना थी। तभी मैनेजर का मैसेज आया कि क्या आज वन-टू-वन मीटिंग हो सकती है?
विज्ञापन


तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान मुरासु! इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

फिर सुबह 11 बजे दोनों की मीटिंग रूम में मुलाकात हुई। कुछ देर चुप रहने के बाद मैनेजर ने कहा कि उनका पद ‘Risk of Redundancy’ में है। कैश को पहले इस शब्द का मतलब नहीं समझ पाए।  उन्होंने इस बारे में मैनेजर ने पूछा, तो उसने बताया कि यह छंटनी जैसी प्रक्रिया है। कंपनी उन्हें एक महीने का समय देगी, जिसमें वह किसी दूसरे इंटरनल पद पर नौकरी खोज सकते हैं। अगर इस दौरान नई भूमिका नहीं मिलती है, तो एक महीने की नोटिस पीरियड की शुरुआथ हो जाएगी। यह सुनते ही कैश की पैरों तले जमीन खिसक गई। वह समझ नहीं पा रहे थे कि अचानक उनके साथ यह क्या हुआ। 
 

नौकरी जाने का दुख इतना गहरा था कि कैश ने दो महीने तक भारत में अपने पिता को इसकी जानकारी नहीं दी। वह डर रहे थे कि इस खबर से उनके पिता परेशान हो जाएंगे। आखिरकार जब उन्होंने मन की बात और ज्यादा नहीं छिपा पाए, तो उन्होंने पिता को फोन पर पूरी सच्चाई बता दी। इसके बाद उनके पिता ने बेहद सहज अंदाज में उनके समझाया और कहा कि अरे कोई बात नहीं, नौकरी चली गई तो क्या हुआ? चिंता क्यों कर रहे हो। अल्लाह बेहतर करेगा। वह जो करता है, अच्छे के लिए करता है। तुम घबराओ मत, सब ठीक हो जाएगा। 

180 की रफ्तार में दौड़ी वंदे भारत, गिलास का पानी तक नहीं हिला, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

कैश ने बताया कि उनके पिता की बातों से उन्हें हिम्मत मिली। उन्होंने कहा कि उन्हें जो सफलता मिली थी वह उनके पिता के बदौलत मिली थी।  पिता की दुआओं का नतीजा है। इस बार भी पिता ने मुश्किल वक्त में उनका हौसला बढ़ाया। उनकी यह भावुक करने वाली कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें