फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयमाला के समय दोस्तों ने बजाया ऐसा गाना, सुनकर दूल्हा-दुल्हन हुए शर्म से लाल, वीडियो हुआ वायरल

Wed, 25 Nov 2026 05:43 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर इन दिन शादी में जयमाला का एक वीडियो छाया हुआ है। इस दौरान दोस्तों ने रोमांटिक गाने की वजह महासंग्राम गाना बजा दिया। यह गाना सुनकर लोगों की हंसी छूट गई। 
विज्ञापन
जयमाला के समय दोस्तों ने बजाया ऐसा गाना, सुनकर दूल्हा-दुल्हन हुए शर्म से लाल - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी का जश्न हो और दोस्तों की शरारत देखने को न मिले, ऐसा हो सकता है क्या। खासकर दूल्हे के दोस्त शादी में उसे छेड़ने और मजाक करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहते। कभी दूल्हे की टांग खींचते हैं, तो कभी ऐसी हरकत कर देते हैं, जिसे दूल्हा जिंदगीभर नहीं भूल पाता। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में जयमाला की रस्म के दौरान दूल्हे के दोस्तों ने ऐसी शरारत की कि स्टेज पर मौजूद दूल्हा-दुल्हन भी हंसने लगे।

विज्ञापन


जयमाला के बीच बजा महासंग्राम गाना

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी का माहौल बेहद खुशनुमा है। स्टेज को खूबसूरती से सजाया गया है और दूल्हा-दुल्हन हाथों में वरमाला लिए एक-दूसरे के सामने खड़े हैं। आसपास रिश्तेदारों और मेहमानों की भीड़ है, जो इस खास पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।



इसी दौरान दूल्हे के दोस्तों ने अपनी शरारत से पूरे माहौल का रंग ही बदल दिया। आमतौर पर जयमाला के समय रोमांटिक गाने सुनाई देते हैं, लेकिन यहां दोस्तों ने कुछ अलग ही प्लान बना रखा था। जैसे ही वरमाला की रस्म शुरू होने वाली थी, डीजे पर अचानक महासंग्राम गाना बजने लगा।
विज्ञापन

 

 

मरने के बाद फिर जिंदा हुई महिला, बताया कैसा था मरने के बाद का अनुभव, क्या सच में मिलते हैं फरिश्ते और भगवान?

अचानक इस गाने की आवाज सुनकर दूल्हा-दुल्हन भी चौंक गए। दोनों ने एक-दूसरे की तरफ देखने के बजाय नीचे खड़े दोस्तों की ओर नजर घुमाई। उनके चेहरे के हावभाव से साफ पता चल रहा था कि इस हरकत के पीछे उनके शरारती दोस्तों का ही हाथ है। उधर, दोस्त अपनी इस शानदार शरारत पर हंसते नजर आए। दूल्हा-दुल्हन भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाए और शादी का माहौल ठहाकों से गूंज उठा।

बेटी की मेहंदी में अनंत सिंह की पत्नी ने लूटी महफिल, बाॅलीवुड गाने पर करती दिखीं डांस स्टेप, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर छाया दोस्तों की शरारत वाला वीडियो

इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल ही लोगों को खूब पसंद आने लगा। लोग कमेंट सेक्शन में दोस्तों की हाजिरजवाबी और गजब की टाइमिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि हर शादी में ऐसे दोस्तों का होना जरूरी है, जो माहौल को यादगार बना दें। वहीं, एक अन्य ने दूल्हा-दुल्हन के रिएक्शन को सबसे मजेदार बताया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें