साड़ी पहन ऑफिस पार्टी में लड़की ने किया धांसू डांस
- फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर इन दिनों डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। कोई अपने शानदार डांस मूव्स से लोगों का दिल जीत रहा है, तो कोई अपने देसी अंदाज से इंटरनेट पर छाया हुआ है। इसी बीच एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह साड़ी पहनकर ऑफिस पार्टी में जबरदस्त डांस करती दिख रही है। उसकी ऊर्जा और शानदार डांस स्टेप्स ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।