बाइक सवार शख्स से लिपटकर बैठा नन्हा बंदर, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
- फोटो : Instagram
इंसान और जानवरों के बीच का प्यार रिश्ता कई बार ऐसी मिसाल पेश करता है, जिसे देखकर हर किसी का दिल पिघल जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स बाइक चलाता दिख रहा है, जबकि पीछे की सीट पर डायपर पहने एक नन्हा बंदर बैठा है। सबसे खास बात यह है कि बंदर ने बाइक चला रहे शख्स की कमर को दोनों हाथों से मजबूती से पकड़ रखा है। दोनों के बीच का यह प्यार और अपनापन लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
बाइक पर शख्स से चिपककर बैठा दिखा बंदर
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक व्यक्ति सड़क पर बाइक चला रहा है और उसके पीछे एक छोटा बंदर आराम से बैठा है। बंदर ने डायपर पहन रखा है और वह बाइक सवार की कमर से इस तरह लिपटा हुआ है, मानो उसे उससे दूर होने का डर हो। वीडियो में उसकी मासूम हरकतें लोगों का ध्यान खींच रही हैं।
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में शख्स जब बाइक सवार व्यक्ति से उसके साथ बैठे बंदर के बारे में पूछते हैं, तो वह मुस्कुराते हुए उसका नाम बजरंगी बताता है। शख्स अपना नाम नकुल बताता है और बजरंगी से जुड़ी एक भावुक कहानी भी साझा करता है।
क्यों अपने ही 66 सैनिकों को मौत की सजा दे रहा ये देश? हैरान करने वाली है वजह
तूफान ने छीना मां का साया तो नकुल ने दिया सहारा
नकुल के मुताबिक, करीब एक-दो साल पहले आए एक भयानक तूफान में बजरंगी की मां की मौत हो गई थी। मां के जाने के बाद नन्हा बंदर अनाथ हो गया। ऐसे मुश्किल वक्त में नकुल ने उसे अपने पास रख लिया और उसकी देखभाल करने लगे। समय के साथ दोनों के बीच गहरा लगाव हो गया। नकुल बताते हैं कि उन्होंने कई बार बजरंगी को आजाद करने की कोशिश की, लेकिन वह उनके पास रहना ही पसंद करता है। यही वजह है कि वह अक्सर नकुल की कमर से लिपटकर उनके साथ बैठा रहता है।
वीडियो: आसमान में लटका रहा शख्स, नीचे लगी एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियां, रेस्क्यू का वीडियो देख चौंके लोग
वीडियो देखकर भावुक हुए लोग
बजरंगी और नकुल के बीच का यह अनोखा रिश्ता सोशल मीडिया प लोगों को को भावुक कर रहा है। लोग नकुल की दयालुता और एक बेजुबान जानवर को प्यार और सहारा देने के उनके कोशिश की जमकर तारीफ कर रहे हैं।