फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गर्मी भगाने के लिए शख्स ने लगाया गजब जुगाड़, बोले लोग- भारत से बाहर नहीं जानी चाहिए ये टेक्नोलॉजी

Tue, 20 May 2025 08:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: मई का महीने खत्म होने में अब सिर्फ 10 दिन ही बाकी हैं। अब मौसम भी अपना रंग दिखाने लगा है। लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग गर्मी से राहत पाने के नए-नए तरकीब शेयर कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
गर्मी भगाने के लिए शख्स ने लगाया गजब जुगाड़ - फोटो : X@Anshika_ya
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए सोशल मीडिया पर अजोबीगरीब जुगाड़ वायरल हो रहे हैं। इनमें लोग एसी या कूलर के बिना पंखे और मामूली चीजों से ऐसी जैसी ठंडक पाने का जुगाड़ लगा रहे हैं। सोशल मीडिया अब इस बीच एक ऐसा जुगाड़ वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

विज्ञापन


मई का महीने खत्म होने में अब सिर्फ 10 दिन ही बाकी हैं। अब मौसम भी अपना रंग दिखाने लगा है। लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग गर्मी से राहत पाने के नए-नए तरकीब शेयर कर रहे हैं। 

गर्मी से बचने का एक अजब-गजब जुगाड़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस देसी जुगाड़ की काफी चर्चा हो रही है। इसे देख लोग कह रहे हैं कि कितने तेजस्वी लोग हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो को @Anshika_ya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसका कैप्शन है - यह टेक्नोलॉजी भारत में ही रहनी चाहिए भारत से बाहर नहीं जानी चाहिए। इस भैया ने गर्मी का जुगाड़ देखो कितना अच्छा किया है हवा कहीं ना जाए। 
विज्ञापन




Indian Railways: भारत के पांच खूबसूरत रेलवे स्टेशन, इनके आगे बड़े-बड़े महल भी हो जाएंगे फेल

सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स बेड लेता हुआ है और उसके सामने पंखा चल रहा है। उसने पखें में एक ऐसा जुगाड़ लगाया है कि वीडियो वायरल हो गया है।



Tansen: ऐसा अनोखा पेड़, जिसकी पत्तियां खाकर तानसेन बन गए संगीत सम्राट, जानिए कहां है जादुई पेड़

दरअसल, शख्स ने पंखें में एक बड़ी पॉलीथीन लगा दी है, जिससे हवा सीधे उसके ऊपर जा रही है। हवा सिर्फ उसके ऊपर ही और इधर-उधर कहीं नहीं जा रही है। वीडियो को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें