फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: केदारनाथ में दिखा 73 साल की दादी का आत्मविश्वास और जज्बा, पैदल पहुंचीं बाबा के दरबार, वीडियो आया सामने

Sun, 03 May 2026 06:33 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral: महाराष्ट्र की 73 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला ने केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा की है, जिनकी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनके आत्मविश्वास और जज्बे को लोग सलाम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
केदारनाथ में दिखा 73 साल की दादी का आत्मविश्वास और जज्बा, पैदल पहुंचीं बाबा के दरबार - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral: उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा का 15वां दिन है। अभी तक केदारनाथ धाम में भवगान शिव का दो लाख 84 हजार से ज्यादा भक्तों ने दर्शन कर लिया है। केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। इन दिनों भवगान शिव के लिए दर्शन करने के लिए महाराष्ट्र की 73 साल की एक बुजुर्ग महिला सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनकी हिम्मत और भगवान के प्रति गहरी श्रद्धा ने हर किसी को हैरान कर दिया है। 

विज्ञापन


सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने पैदल पवित्र केदारनाथ मंदिर तक की कठिन यात्रा की है और न हीं उन्होंने किसी की मदद ली। इतनी ज्यादा उम्र और मुश्किल रास्ते के बाद भी उनका आत्मविश्वास और जज्बा लोगों के लिए प्रेरणा बन चुका है। ज्यादातर लोग इस यात्रा के लिए घोड़े, पालकी या हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते हैं। 

यात्रा के दौरान दादी हर हर महादेव, जय शिवाजी, जय भवानी के नारे लगाती रहीं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनकी हिम्मत की लोग दाद दे रहे हैं। उनकी कहानी यह साबित करती है अगर किसी के भीतर जज्बा और आस्था है, तो वो कठिन से कठिन यात्रा को बिना किसी रुकावट के पूरा सकता है।
विज्ञापन


Viral: शादी में दुल्हन ने प्रेमी को पहनाया वरमाला, देखता रह गया दूल्हा, वीडियो हुआ वायरल

 


Viral: बिस्तर पर महिला के सिर के पास बैठा था जहरीला कोबरा, देखते ही कांप गई रुह, वीडियो हुआ वायरल

रास्ता में गूज रहा हर हर महादेव 

73 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला को लोग प्यार से आजी कह रहे हैं। उनकी कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उनकी अद्भुत हिम्मत और अटूट श्रद्धा सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। 

Area 51: एलियंस, परमाणु परीक्षण या कुछ और, अमेरिका के एरिया 51 में 24 घंटे के भीतर 17 बार लगे भूकंप के झटके, इंटरनेट पर मची हलचल

बेहद कठिन है केदारनाथ धाम की चढ़ाई 

केदारनाथ धाम तक जाने के लिए करीब 22 किलोमीटर लंबी और बेहद कठिन पहाड़ी चढ़ाई करनी होती है। यह रास्ता समुद्र तल से करीब 11,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पर ऑक्सीजन की कमी, ठंडा मौसम और ऊबड़-खाबड़ रास्ता यात्रा में चुनौती है। सोशल मीडिया पर उनकी यात्रा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें